Sushil Chandra

सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 13 अप्रैल को संभाल सकते हैं पद

1136 0

नई दिल्ली । निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) का देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनना तय हो गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की परंपरा के अनुरूप माना जा रहा है कि सरकार ने ‘निर्वाचन सदन’ में शीर्ष पद के लिये निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) के नाम को स्वीकृति दे दी है।

सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की परंपरा के अनुरूप माना जा रहा है कि सरकार ने ‘निर्वाचन सदन’ में शीर्ष पद के लिये उनके नाम को स्वीकृति दे दी है।

सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में आदेश किसी भी समय जारी हो सकता है। चंद्रा 13 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। फिलहाल निवर्तमान सीईसी सुनील अरोड़ा ( Sunil Arora) यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

चंद्रा को लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे।

चंद्रा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

Related Post

Dhami

प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - September 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि की…
CM Dhami

पीएम के मार्गदर्शन में मातृशक्ति के कल्याण के लिए राज्य सरकार समर्पित होकर कर रही कार्य: सीएम धामी

Posted by - September 4, 2025 0
देहारादून। गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण…
CM Vishnu Dev Sai

ग्राम बाहपानी हादसे में मृत तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभा

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गये 19 ग्रामीणों की मृत्यु…
HIV

धामी सरकार की पहल, एचआईवी पीड़ितों को अब निकट के अस्पतालों में ही मिलेंगी दवाएं

Posted by - July 15, 2024 0
देहरादून। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले HIV पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध…