The power of journalism is the real voice of democracy: Alok Kumar Tripathi

पत्रकारिता की ताकत ही लोकतंत्र की असली आवाज़ है: आलोक कुमार त्रिपाठी

86 0

लखनऊ। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन (Lucknow Journalist Association) की मासिक बैठक का आयोजन राजधानी लखनऊ में गरिमामय वातावरण में किया गया। बैठक में पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, संगठन के विस्तार और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी (Alok Kumar Tripathi) ने अपने विचारों से पत्रकारों में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा का संचार किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी (Alok Kumar Tripathi) ने कहा कि पत्रकारिता अपने आप में एक कठिन, जोखिमभरा और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, लेकिन सत्य को सामने लाना ही पत्रकार का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिस दिन पत्रकार शांत हो जाएंगे, उस दिन समाज को यह पता ही नहीं चलेगा कि देश और समाज में क्या घट रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सत्ता की कमियों को उजागर करता है, इसलिए चौथे स्तंभ को कमजोर करने के प्रयास लगातार होते रहे हैं, लेकिन संगठन की एकजुटता ही इसका सबसे बड़ा जवाब है।

उन्होंने (Alok Kumar Tripathi) संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन आज प्रदेश के 28 जिलों तक पहुंच चुका है और चार राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। एक दशक पूर्व संगठन की शुरुआत मात्र पांच सदस्यों से हुई थी, लेकिन निरंतर प्रयास, धैर्य और सामूहिक मेहनत से यह एक मजबूत मंच के रूप में उभरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का लक्ष्य अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है, ताकि सरकार और प्रशासन भी इसकी ताकत को गंभीरता से महसूस करे।

पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर आलोक कुमार त्रिपाठी (Alok Kumar Tripathi) ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और समझदारी के साथ कार्य करते हुए पत्रकार खुद को कई हद तक सुरक्षित रख सकता है, लेकिन इसके बावजूद पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने अभियान चलाकर पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों की पेंशन और इलाज जैसी मांगों को लेकर विधायकों, सांसदों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने की रणनीति पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी सरकार भी संगठन की बात सुनेगी।

पत्रकार मोहम्मद फहीम ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन का विस्तार समय की मांग है।

डॉ. वंदना ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए मजबूत संगठन बेहद आवश्यक है। संगठित प्रयासों से ही पत्रकारों के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक हित सुरक्षित किए जा सकते हैं, इसके लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पत्रकार संजय पाण्डेय ने संगठन को मजबूत करने के लिए आर्थिक और श्रम सहयोग पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार पीयूष द्विवेदी ने पत्रकारों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए पारिवारिक संतुलन बनाए रखने की बात कही। डॉ. अर्चन ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। जितेंद्र निषाद ने संगठन की बैठकों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया। अन्य पत्रकारों ने भी अपने अपने संगठन को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों के लिए संघर्ष जारी रखने और लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन करते हुए लखनऊ जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है। उन्होंने एकजुटता, सक्रिय सहभागिता और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार पीयूष त्रिपाठी,महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ वंदना अवस्थी, डॉ अर्चना, संजय पांडेय, त्रिनाथ शर्मा, जितेंद्र निषाद, शशांक तिवारी, मनोज कुमार सिंह आशीष रंजन अनुराग सिंह सुभाष गुप्ता ,सफीक अहमद ,आशीष यादव ,अमित श्रीवास्तव, अर्जुन द्विवेदी,अतुल कुमार मिश्रा,प्रवीन कुमार ,विष्णु कांत श्रीवास्तव ,डॉक्टर सुधीर मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव ,शरद प्रकाश पांडे मोहम्मद फहीम ,सारिका,सफीक , शैफ,शोएब,रामकृष्ण मिश्रा, अजय गुप्ता, अनिल चौधरी, पवन कुमार बेरी, राहुल, आदि कई दर्जन पत्रकार मौजूद थे।

Related Post

अखिलेश के बयान पर सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार, कहा- सपा सरकार में हुए 200 से ज्यादा दंगे

Posted by - October 9, 2021 0
लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के बाद सियासी दल खुलकर सामने आ गए है। और इस दौरान सरकार पर लगातार…
JP Nadda

बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण…
CM Yogi

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोपूजन के बाद सीएम योगी ने गायों-गोवंश को खिलाया गुड़-केला

Posted by - October 22, 2025 0
गोरखपुर। दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व की श्रृंखला के महत्वपूर्ण पर्व गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री…

CM Yogi की अपील : प्रधान बंधुओं! बहरूपिया corona से ग्रामवासियों को करो सजग

Posted by - May 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )…