Suresh kumar Khanna

सुरेश कुमार खन्ना ने राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

1123 0
लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने राजस्व संग्रह के लक्ष्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। विधान सभा सचिवालय स्थित नवीन भवन के परिजात कक्ष में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा के दौरान वित्त मंत्री (Suresh Kumar Khanna) ने कहा कि यह वित्त वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें।

 उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना  (Suresh Kumar Khanna)ने राजस्व संग्रह से संबंधित अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तिओं के संबंध में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्री शनिवार को विधान सभा सचिवालय स्थित नवीन भवन के परिजात कक्ष में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि केंद्र सहायतित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए

वित्त मंत्री (Suresh Kumar Khanna) ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 का अंतिम माह चल रहा है। इसके दृष्टिगत वर्तमान वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति के लिए प्रयास किए जाएं और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभी से रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।

समीक्षा बैठक में ये अधिकारी रहे

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त एस राधा चैहान तथा वाणिज्य कर, परिवहन, स्टांप एवं निबंधन तथा आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर मुख्यमंत्री ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में बाबा गोरखनाथ का दर्शन…
CM Yogi

एक-एक निवेशक से करें संवाद, जमीन पर उतारें हर निवेश प्रस्ताव: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विभिन्न मंत्रियों, विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों के साथ अयोध्या…
IPS Prabhakar Chaudhary

IPS प्रभाकर चौधरी सहित पांच पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

Posted by - August 15, 2022 0
लखनऊ। आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी (IPS Prabhakar Chaudhary ) सहित प्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर…