अखिलेश यादव

राज्यपाल से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, खराब कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

913 0

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में यूपी की राजधानी लखनऊ में माहौल काफी संवेदनशील था। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सड़क पर निकले। अखिलेश यादव ने अपने आवास से सीधा राजभवन के तरफ रुख किया।

अखिलेश यादव ने राजभवन में राज्यपाल आंनदीबेन पटेल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले हैं। करीब 20 मिनट तक राजभवन में रहे अखिलेश यादव ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट करने के बाद राजभवन से बाहर निकले अखिलेश यादव ने वहां पर मीडिया से कहा कि बाद में बोलेंगे।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने सूबे की मौजूदा कानून-व्यवस्था के प्रकरण पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हुए प्रदर्शनों को लेकर भी चर्चा की है। इसके साथ ही इस दौरान की गई पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है।

Related Post

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पीएम राहत कोष में 21 लाख का डोनेशन दिया

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुन्द्रा ने कोरोना वायरस (कोविड 19) से निपटने के लिये पीएम…
AK Sharma

अधिकारियों की तैनाती से प्रवर्तन कार्यवाही के कार्यों में आयेगी तेजी: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय व्यवस्थापन एवं सुविधाओं को वैश्विक स्तर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, जाना कुशलक्षेम

Posted by - January 30, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) से…