ak sharma

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का एके शर्मा ने किया अनावरण

505 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज 1090 चौराहे पर शाम 7:30 बजे लखनऊ नगर निगम द्वारा तैयार किए गए भित्त चित्र मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ को हमेशा साफ-सुथरा व सुंदर बनाकर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने, इसके लिए लखनऊवासी हमेशा प्रयास करते रहें। जागरूक नागरिक बने, कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फेंके तथा गंदगी ना फैलाएं।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पिछले दो ढाई महीनों से लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश के शहरों में अच्छा कार्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहरों की साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, पार्को व चौराहों के सौंदर्यीकरण, गंदे स्थानों पर पार्कों व उद्यानों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कुछ अच्छे कार्य करने के पश्चात और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जागी है और अब लखनऊ को पूरे राज्य के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जाएगा तथा आने वाले समय में कहा जाएगा कि मुस्कुराइए हम यूपी में हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश  के नगरीय निकायों में हजारों उद्यानों व पार्कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। साथ ही हजारों चौराहों का भी कायाकल्प व सुंदरीकरण किया जा रहा है।

ak sharma

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने इस दौरान लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लखनऊ में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या ना हो, साफ-सफाई निरंतर हो, इस पर सतत निगरानी की जाए। शहर के अंदर की सफाई नालों व नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। गंदे स्थानों को चिन्हित कर सुंदरीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों में जन सहभागिता भी जरूरी है, इसके लिए भी प्रयास किए जाएं।

पलायन रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आई लव, लखनऊ थीम को कुछ दिन पहले लाया गया था। बचपन से मैं भी सुनता आ रहा हूं कि मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं, पर कहीं पर भी लिखा हुआ नहीं दिख रहा था, अब भित्त चित्र के रूप में लाया गया है।

नगर आयुक्त लखनऊ  इंद्रजीत सिंह ने इस दौरान कहा कि लखनऊ के संपूर्ण पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। जलभराव की समस्या का निस्तारण भी किया जा रहा है। पीपीपी मॉडल पर भी लोगों के सहयोग से पार्कों, अमृत सरोवरों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ जहां  साफ सफाई के मामले में  269 वें स्थान पर था। आज वह 12वें स्थान पर आ गया है।

इस इस दौरान लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया एवं नगर विकास विभाग के अन्य अधिकारी व लखनऊ के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नगर विकास मंत्री ने उपमन्यु वाटिका का किया निरीक्षण

Related Post

AK Sharma

कुम्भ मेला क्षेत्र में 15 हजार सफाईकर्मी, 2500 गंगासेवा दूत निरंतर कर रहे सफाई कार्य: एके शर्मा

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) पूरे…

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय के होर्डिंग पर सोनिया – राहुल को मिली जगह

Posted by - July 15, 2021 0
लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में लगे बड़े होर्डिंग पर प्रियंका गांधी के साथ आखिरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को…
AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

Posted by - March 27, 2021 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू…
Sambhav Abhiyan 4.0

योगी सरकार के ‘संभव अभियान 4.0’ से कुपोषण और एनीमिया पर कसा शिकंजा, श्रावस्ती बना रोल मॉडल

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार का संभव अभियान 4.0 (Sambhav Abhiyan 4.0) पोषण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलता की नई कहानी…