कैप्टन और सिद्धू से मुलाकात के बाद हरीश रावत बोले- पंजाब कांग्रेस में सब ठीक नहीं

552 0

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच हरीश रावत ने कहा है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी रावत ने कुछ खामियों की और इशारा करते हुए उम्मीद जताई है कि चुनावों से पहले सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अलग-अलग मुलाकात करने के बाद रावत का यह बयान सामने आया है।

पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच छिड़ी कलह समाप्त करने पहुंचे कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। वह उनके सिसवां फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद अमरिंदर समर्थित कई विधायकों ने रावत के साथ मुलाकात करके सिद्धू की बयानबाजियों पर रोक लगाने की मांग उठाई।

यूट्यूब चैनलों के कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- ये कुछ भी चला दे रहे हैं

विधायकों के बाद रावत ने कैप्टन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे मुलाकात चली। इसके बाद रावत ने कहा कि दोनों पक्षों की बातचीत सुन ली गई है। इस संबंध में एक रिपोर्ट हाईकमान को दी जाएगी।रावत ने पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री हाईकमान से बातचीत के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकते हैं। यह उनके अधिकार क्षेत्र में है। रावत ने कहा कि उन्होंने सत्ता व संगठन के करीब दो दर्जन नेताओं से बातचीत की है। सभी लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आए। किसी के बीच में जो मनमुटाव हैं उन्हें जल्द समाप्त कर लिया जाएगा।

Related Post

NAMASTE

नेशनल एक्शन फ़ॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम के अंतर्गत एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स फॉर नमस्ते कार्यशाला का आयोजन

Posted by - December 7, 2023 0
लखनऊ। नगरीय निकाय निदेशालय ने नेशनल एक्शन फ़ॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम के अंतर्गत एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स फॉर नमस्ते…
CM Dhami

सीएम धामी ने इसरो की टीम, वैज्ञानिकों व देश की जनता को दी बधाई

Posted by - August 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों,…
CM Dhami

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने जनता का किया आभार व्यक्त

Posted by - June 3, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चम्पावत उपचुनाव (Champawat by-election) में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड (Uttarakhand) की जनता…
Dhirendra Shastri, CM Dhami

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री धामी के काम की सराहना की

Posted by - July 23, 2024 0
देहरादून। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हिन्दू अध्ययन केंद्र बनाने और चारधामों के नाम पर किसी अन्य मंदिर या ट्रस्ट का…