शेयर बाजार ने फिर छुआ आसमान!

576 0

रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार दोबारा उच्च स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 269.92 अंकों की तेजी के साथ 58399.87 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंकों की बढ़त के साथ 17397.30 के स्तर पर खुला। कारोबार में 1456 शेयरों में तेजी आई, 409 शेयरों में गिरावट आई और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।

तालिबान: नॉर्दन अलायंस के चीफ कमांडर सालेह की भी मौत!

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 229.28 अंक (0.39 फीसदी) ऊपर 58,359.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 116.40 अंक (0.67 फीसदी) ऊपर 17,440 पर था। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, रियल्टी, मेटल, आईटी और फार्मा शामिल हैं। शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 277.41 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,129.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.45 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 17,323.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Post

कैटरीना कैफ का वीडियो वायरल

रैंप पर वॉक करते हुए कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल, यहां देखें

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच…
BJP MLA Dr radha mohan das agarwal

भाजपा MLA ने वैक्सीन के दाम पर उठाया सवाल, कहा-तुम तो डकैतों से भी बदतर हो

Posted by - April 22, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने कोवीशील्ड वैक्सीन के दामों पर सवाल उठाए हैं।…
CM Vishnu Dev

छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2025 0
दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। इससे उद्योग और पर्यटन…