corona-virus

कोरोना वायरस: कनाडा से लखनऊ आई महिला डॉक्टर में संक्रमण के लक्षण, मरीजों की संख्या 68

989 0

नई दिल्ली। बहुत तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना दिया है। इसी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 को पैनडेमिक (विश्वव्यापी महामारी) माना जा सकता है।

इसी बीच, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों के संख्या 68 हो गई है। सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए हैं। वहीं, तमिलनाडु में एक पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है।

लखनऊ आई कनाडा की डॉक्टर में कोरोना की आशंका

कनाडा से लखनऊ आई महिला डॉक्टर में कोरोनावायरस के संक्रमण के लक्षण मिले हैं। उन्हें केजीएमयू में गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। वहीं डॉक्टर के नौ रिश्तेदारों को भी निगरानी में ले लिया गया है। इलाज में लगे चिकित्साकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

शेयर बाजार पर कोरोना का कहर जारी, सेंसेक्स में आई जबरदस्त गिरावट

कनाडा के टोरंटो शहर में रहने वाली महिला डॉक्टर रविवार को राजधानी पहुंची। मंगलवार को उन्हें बुखार आया। बुधवार को वह केजीएमयू पहुंचीं। सूत्रों का दावा है कि देर रात उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

Related Post

CM Dhami

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

Posted by - April 4, 2026 0
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य…

पत्नी के साथ बलपूर्वक अथवा उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं- छत्तीसगढ़ HC

Posted by - August 27, 2021 0
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कानूनी तौर पर विवाहित पत्नी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध को बलात्कार नहीं…