J-K एनकाउंटर : शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, बडगाम में जवान शहीद

713 0

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है।  जानकारी के अनुसार सेना ने मौका-ए-वारदात से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।  इसी के साथ शोपियां में एनकाउंटर समाप्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ बडगाम जिले में अभी भी एनकाउंटर जारी है।  एक पुलिस एसपीओ के शहीद होने की खबर है।  वहीं एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए।

श्रीनगर में पुलिस पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों को आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में जारी मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर(Jammu & Kashmir) पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी अल्ताफ अहमद शहीद हो गए. जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी मंजूर अहमद घायल हो गए हैं।

पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बीरवाह बडगाम के जिगम गांव में बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है।

सेना घाटी से आंतकवाद का सफाया करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  18 फरवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मदद पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2019 में किश्तवाड़ के जिला मजिस्ट्रेट के सुरक्षाकर्मी से सरकारी राइफल छीनने वाले दो आतंवादियों की मदद की थी। एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के तारिक हुसैन गिरि को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Related Post

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

Posted by - November 20, 2025 0
सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस 2025 (Tribal Cultural Heritage) के अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सांस्कृतिक समारोह…
मुलायम सिंह यादव पीजीआई में भर्ती

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती

Posted by - November 13, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में भर्ती हो…

सीएम बघेल ने की घोषणा, जशपुर कांड में मृतकों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा

Posted by - October 16, 2021 0
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को बेकाबू कार चालक ने मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को बेरहमी से कुचल…