भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद

732 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर मची रार खत्म नहीं हो रही है, भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, कहा- वे राजनीति में समाज सेवा के लिए आए थे अब उन्होंने अपनी राह बदलने का ऐलान किया है। सुप्रियो ने कहा- वह राजनीति से अलग होकर भी समाज सेवा कर सकेंगे, उन्होंने जोर देकर कहा- वह भाजपा का हिस्सा बने हैं और आगे बने रहेंगे।

दरअसल पिछले दिनों जब उन्हें मंत्री पद से हटाया गया था तो उस वक्त सुप्रियो ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं था। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुप्रियो ने सांसद होने के बाद भी विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह जीत नहीं सके, जिससे उनकी किरकिरी हुई थी।

आम आदमी अपना पेट पालने का संघर्ष कर रहा, उसे पेगासस की शायद ही कोई परवाह- SC पूर्व जज

फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्‍ट कर बाबुल सुप्रियो ने अपने इस्‍तीफे के बारे में सबकुछ बताया है। उन्‍होंने लिखा है- ‘मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस या सीपीआईएम, कहीं भी नहीं। न ही किसी पार्टी ने उन्‍हें फोन किया है और न वे कहीं जा रहे हैा। मैं सिर्फ एक टीम का खिलाड़ी हूं और हमेशा एक टीम का समर्थन किया है। सिर्फ एक पार्टी की है बीजेपी वेस्‍ट बंगाल। मैंने अमित शाह और जेपी नड्डा के सामने राजनीति छोड़ने की बात की है। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कई मायनों में प्रेरित किया है।’

Related Post

CM Yogi

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय का निरीक्षण किया।…
CM Yogi

सड़क की तरह शासकीय भवनों के अनुरक्षण के लिये भी लागू होगी 05 वर्ष की अनुरक्षण व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने…
BJP in-charge met CM Dhami

भाजपा प्रभारी ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - February 25, 2023 0
देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…