share market

बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, मामूली गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

1423 0

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार दो सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार शुरुआती तेजी बरकरार रख पाने में विफल रहा।

दूरसंचार, एफएमसीजी और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद आज अंतत: मामूली गिरावट में बंद हुआ। करीब दो सौ अंक की बढ़त में खुलने वाला बीएसई का सेंसेक्स 8.41 अंक यानी 0.02 प्रतिशत टूटकर 37,973.22 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.15 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,222.40 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों का ग्राफ भी कमोबेश बड़े सूचकांकों की तरह ही रहे।

Google ने जोहरा सहगल का किया सम्मान, याद में बनाया डूडल

बीएसई का मिडकैप 0.16 प्रतिशत उतरकर 14,697.27 अंक पर और स्मॉलकैप 0.01 फीसदी फिसलकर 14,861.18 अंक पर आ गया।

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और धातु समूहों के साथ बुनियादी वस्तुओं, ऊर्जा और आईटी समूहों में भी तेजी रही। दूरसंचार, यूटिलिटीज, एफएमसीजी और बैंकिंग समूहों में बिकवाली का जोर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर करीब चार प्रतिशत लुढ़क गया।

इंडसइंड बैंक का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक का करीब तीन प्रतिशत के आसपास टूटा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयरों में ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट रही।

एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य ही नहीं, स्किन भी करती है ग्लो

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.86 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत और जापान का निक़्केई 0.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.85 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.73 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 0.67 प्रतिशत लुढ़क गया।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण…
CM Dhami

पीएम मोदी के दौरे से पहले धामी ने परखी तैयारियां, जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण

Posted by - April 13, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की…
CM Vishnu Dev Sai

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 26, 2025 0
बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में…