शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी कर हमारे बल्लेबाजों पर दबाव बनाया- कोहली

680 0

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की जमकर तारीफ की। आफरीदी ने रविवार को दुबई में खेले गए मैच में चार ओवर में तीन विकेट लेकर विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार का सिलसिला तोड़ा।

वहीं, मैच के बाद कोहली ने कहा, उसने (आफरीदी) ने नई गेंद के साथ सही एरिया में गेंदबाजी की। टी20 क्रिकेट में, विकेट लेना योजना को लागू करने की बात है इसलिए उसे श्रेय जाता है। साथ ही, कोहली ने कहा, उसने हमारे बल्लेबाजों पर दबाव डाला और नई गेंद के साथ गंभीरता दिखाई और लगातार सही एरिया में गेंदबाजी की। बतौर बल्लेबाज आपको सावधान रहना होता है और उसके स्पेल ने हमें बैकफुट पर भेज दिया और लगातार तीन विकेट गिरने के बाद अतिरिक्त 20-25 रन बनाना मुश्किल हो गया।

पाक के गेंदबाजों ने जहां दुबई की पिच पर बेहतरीन गेंदबाजी की, वहीं भारतीय खिलाड़ी पाक बल्लेबाजों के लिए कोई चुनौती नहीं पेश कर सके। कोहली ने माना कि ओस इसके पीछे का एक बड़ा कारण था।

इसके अलावा, विराट कोहली ने कहा, दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आने लगी। धीमी गेंदे उतने अच्छे से पकड़ में नहीं आ रही थी। हम उनके खिलाफ डॉट गेंद नहीं डाल सके। उन्होंने हमें पूरी तरह पछाड़ दिया। ऐसे हालातो में टॉस जीतने की जरूरत होती है।

Related Post

महाराष्ट्र पुलिस को ‘सैल्यूट’

कोरोना जंग : अक्षय, सचिन व विराट ने पुलिस को किया ‘सैल्यूट’, तो गृह मंत्रालय ने कही ये बात

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस से जंग में पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार, सफाईकर्मी लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम…
वीवीएस लक्ष्मण

विराट कोहली पर नरमी से आईपीएल करार नहीं मिलता : वीवीएस लक्ष्मण

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने बीते दिनों विवादित बयान दिया था। उनका कहना था कि…
imran-khan

पाकिस्तान : कंगाली और महंगाई की मार से जूझ रही जनता को देखकर इमरान ने हारकर भारत संग व्यापार को दी मंजूरी

Posted by - March 31, 2021 0
इस्लामाबाद । पाकिस्तान कोराना वायरस, कंगाली और महंगाई की मार जूझ रहा है। पाकिस्तान में चीनी की बढ़ती कीमतों और…