प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, मुफ्त होगा 10 लाख का इलाज

568 0

लखनऊ। यूपी में अगले साल 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी यूपी में अपनी जमीन तलाशने में जुटी हुई है। वहीं, यूपी में चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपने वादों और घोषणापत्रों के साथ जनता के बीच में हैं। इस क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। इस बीच, प्रियंका गांधी ने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर सभी का 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

मुफ्त इलाज देगी कांग्रेस सरकार

वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिख है कि, कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। उन्होंने आगे कहा कि, सस्ते और अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी, मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी। यानी अगर यूपी कांग्रेस सरकार बनती है तो सभी बीमारियों के लिए सरकार 10 लाख का मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 7 प्रतिज्ञाएं की हैं। प्रियंका गांधी ने कहा था कि, टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इसके अवाला लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी। किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।

आपको बता दें कि, पिछले काफी समय से प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वो बड़ी संख्या में कांग्रेस से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी गठबंधन ने 325 सीटें जीती थीं, वहीं समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली थी।

Related Post

Cow

स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसपोर्टेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार

Posted by - August 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के गौ पालकों की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति उनका रुझान बढ़ाने…
cm yogi

प्रत्येक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री, बोले- हर समस्या का कराएंगे उचित निस्तारण

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा ‘जनता दर्शन’ के जरिए प्रदेशवासियों से मिलकर सीधे उनकी समस्या सुनने और उसके…
CM Yogi

तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान : सीएम योगी

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर। सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार…
CM Yogi

अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको आगे बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी

Posted by - December 25, 2023 0
आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 99वीं जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…