सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के बिना ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का सीक्वल संभव नहीं

986 0

 

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अरूण पांडेय का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के बिना एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का सीक्वल अब संभव नहीं है। बता दें कि सुशातं सिंह राजपूत ने वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया।

सुशातं सिंह राजपूत ने बोलने के लहजे से लेकर बल्लेबाजी शैली तक को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मसात किया था

फिल्मी पर्दे पर धोनी बनने के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। माही की चाल से लेकर बाल तक सब कुछ हूबहू कापी किया था। बोलने के लहजे से लेकर बल्लेबाजी शैली तक को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मसात किया था। वह इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के लिए भी काम करना चाहते थे। फिल्म के सह निर्माता अरुण पांडेय का कहना है कि अब इस फिल्म का सीक्वल सुशांत के बिना संभव नहीं है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में 11वें निवेश का ऐलान, सऊदी अरब की PIF खरीदेगी 2.32 फीसदी हिस्सेदारी

अरुण पांडेय ने बताया कि धोनी अपनी बायोपिक में सुशांत के रोल से काफी प्रभावित थे

अरुण पांडेय ने बताया कि धोनी अपनी बायोपिक में सुशांत के रोल से काफी प्रभावित थे। उन्‍होंने बताया कि किस प्रकार से किरन मोरे ने सुशांत सिंह की धोनी का किरदार निभाने में मदद की थी। सुशांत महज 34 साल का था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि एक सुंदर भविष्‍य उसका इंतजार कर रहा था। मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया कॉलोनी मकान में गए थे। माही ने याद किया था कि वह कहां बैठते थे, खाते थे तो सुशांत भी किरदार को महसूस करने के लिए ऐसा करता था। घर में ऐसा भी स्थान था, जहां माही जमीन पर लेटता था तो सुशांत ने भी ऐसा ही किया

अरुण पांडेय ने कहा कि सुशांत की मृत्यु के बाद फिल्म का सीक्वल बनाना संभव नहीं

अरुण पांडेय ने कहा कि सुशांत की मृत्यु के बाद फिल्म का सीक्वल बनाना संभव नहीं है। हम सुशांत के बिना इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोच भी नहीं सकते। हम इस फिल्म के सीक्वल पर सोच रहे थे, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।

Related Post

सोना झरिया मिंज

सोना झरिया मिंज बनीं देश की पहली आदिवासी महिला कुलपति, सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय में हुई नियुक्ति

Posted by - May 29, 2020 0
रांची। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया व देश में जब चारों ओर निराशा व हताशा का माहौल है। इसी…
जेएनयू छात्रों पर हमला

जेएनयू छात्रों पर हमला हिन्दू रक्षा दल ने किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का दावा

Posted by - January 7, 2020 0
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ((जेएनयू) में रविवार को हुई मारपीट मामले की जिम्मेदारी लेकर हिन्दू रक्षा दल ने ली है।…
sachin vaje

एंटीलिया केस में वाजे का बयान- हटाना चाहते थे पवार, मनाने के लिए देशमुख ने मांगे थे दो करोड़!

Posted by - April 7, 2021 0
मुंबई। एनआईए ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें यह पता लगाना होगा कि एपीआई रैंक के अधिकारी के पास…
प्रियंका गांधी

पीएम मोदी को गाली दे रहे बच्चों को प्रियंका गांधी ने रोक कही ये बात, VIDEO वायरल

Posted by - May 1, 2019 0
अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण प्रचार चरम पर है। अमेठी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बच्चों के…