जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स में 11वें निवेश का ऐलान, सऊदी अरब की PIF खरीदेगी 2.32 फीसदी हिस्सेदारी

931 0

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने गुरुवार को जियो प्लेटफॉर्म्स में 11वें निवेश का ऐलान किया है। बीते 9 सप्ताह में लगातार 10 निवेशकों के बाद अब सऊदी अरब की सॉवरेन वेल्थ फंड PIF 2.32 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ​जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बता दें कि 22 अप्रैल के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स में यह 11वां निवेश है।

सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ यात्रा पर लगाई रोक, सीजेआई बोले- भगवान माफ करेंगे

बीते 9 सप्ताह में वैश्विक निवेशकों को 24.7 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये अब तक जुटा चुकी

इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस ईकाई ने बीते 9 सप्ताह में वैश्विक निवेशकों को 24.7 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये अब तक जुटा चुकी है।

जियो में निवेश की शुरुआत 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुई थी

बता दें कि इससे पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, सिल्वर लेक, केकेआर, जेनरल अटलांटिक जैसी कई कंपनियों ने कुल 1,15,693.95 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अभी हाल ही में 13 जून को टीपीजी ने 0.93 फीसदी इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 4,546.80 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। जियो में निवेश की शुरुआत 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुई थी।

उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने अतिरिक्त निवेश किया था।  कुछ दिन पहले ही अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने भी निवेश की घोषणा की थी। जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फुली ओन्ड सब्सिडियरी है। ये एक नेक्स्ट जनरेशन टेक्नॉलोजी कंपनी है जो भारत को एक डिजिटल सोसायटी बनाने के काम में मदद कर रही है।

रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जिसके 38 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं, वह जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की फुली ओन्ड सब्सिडियरी बनी रहेगी

इसके लिए जियो के प्रमुख डिजिटल एप, डिजिटल ईकोसिस्टम और भारत के नंबर 1 हाइ-स्पीड कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म को एक-साथ लाने का काम कर रही है। रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जिसके 38 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं, वह जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की फुली ओन्ड सब्सिडियरी बनी रहेगी। टीजीपी एक प्रमुख वैश्विक एसेट फर्म है, जिसकी स्थापना 1992 में 79 अरब डॉलर से अधिक परिसंपत्तियों के प्रबंधन के साथ हुई थी।

Related Post

पहलवान सुशील कुमार की मां पहुंची कोर्ट, मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग

Posted by - May 27, 2021 0
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) की मां ने मीडिया रिपोर्टिंग…
DM Savin Bansal's project Nanda Sunanda is a hit

प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा 9 वां संस्करण; 56 बेटी अबतक बनी नंदा सुनंदा

Posted by - August 5, 2025 0
देहरादून: गरीब, अनाथ एवं असहाय बालिकाओं को स्नातक स्तर तक शिक्षित करने एवं कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी…
Chandrashekhar Upadhyay met Sanjaybhai Joshi

‘हिन्दी से न्याय’ अभियान को सारे देश का मिल रहा भरपूर प्यार एवम् समर्थन: चन्द्रशेखर उपाध्याय

Posted by - May 3, 2025 0
नई दिल्ली। भारतीय-जनसंघ के श्लाका- स्थापना-आद्य एवम् प्रेरणा-पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल…