जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पाक आतंकी जिंदा पकड़ा गया, एक ढ़ेर

602 0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने उरी में मैराथन ऑपरेशन के बाद एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है जबकि एक आतंकवादी मारा गया है। वहीं इस ऑपरेशन में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। सेना का ये ऑपरेशन 18 सितंबर से यानि पिछले 10 दिनों से एलओसी के पास उरी में चल रहा था।

इस ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए आतंकी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बताया जाता है कि वह भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। आतंकियों के पास से 5 एके-47, 8 पिस्टल और 70 ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

15वीं कोर के कमांडर जनरल डीपी पांडे ने बताया कि बर्फ पड़ने से पहले पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। फिलहाल घाटी के हालात बेहतर हुए हैं और पाकिस्तान इसे बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में आतंकी घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।

अमेरिका ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल टेस्ट, मिलिट्री की बढ़ी ताकत

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों का जखीरा बरामद 

इससे पहले सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हथियारों, गोलाबारूद, मादक पदार्थ और जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान के दौरान झाड़ियों में छिपा एक बैग बरामद किया गया जिसमें प्रतिबंधित सामग्री रखी थी। उन्होंने बताया कि बैग खोलने पर उसमें चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, 100 गोलियां, एक किलोग्राम मादक पदार्थ का पैकेट और 2,75,000 रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। प्रवक्ता ने कहा कि इन सामग्री राष्ट्र विरोधी तत्वों को दी जाने वाली थी लेकिन बीएसएफ ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

Related Post

CM Dhami

बैडमिंटन क्लब की वार्षिक स्मारिका प्रयास का सीएम धामी ने किया विमोचन

Posted by - March 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर से बुधवार को सचिवालय बैडमिंटन क्लब की वार्षिक स्मारिका प्रयास का…
CM Vishnu Dev Sai

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण: सीएम साय

Posted by - August 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूबरतराई में आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता अभियान – 2024 शुरू…
प्रदूषण पर निबंध वायरल

प्रदूषण बना ‘दिल्ली का प्रमुख त्योहार’, ​बच्चों को मिलती हैं ज्यादा छुट्टियां, निबंध वायरल

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण का हल खोजने में केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार फेल हो…
CM Bhajan lal Sharma

समृद्ध समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना आवश्यक: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - June 18, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि समृद्ध समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना…