बीएसपी

सतीश मिश्रा पहुंचे चुनाव आयोग, कहा- पुलिस ने बीएसपी समर्थकों को वोट डालने से रोका

1067 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के जारी मतदान के बीच ईवीएम की खराबी की खबरें सामने आ रही है। इसके अतिरिक्त बीएसपी नेता एससी मिश्रा ने योगी सरकार की पुलिस पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे वोटरों को पोलिंग बूथ पर जाने से पुलिस ने रोका है।  ठीक इसी तरह बिहार की हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने सीधे तौर पर प्रशासन और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर खराब ईवीएम मशीन लगाई गई है।

बीएसपी नेता एससी मिश्रा ने योगी सरकार की पुलिस पर सीधे तौर पर आरोप लगाया

बता दें कि यूपी के बिजनौर की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने किसी और निशान पर बटन दबाया, लेकिन सामने दूसरा चिह्न का दिखाई दिया है । बीएसपी ने कहा कि कई पोलिंग बूथों पर बसपा समर्थकों को खासकर दलितों को पुलिस द्वारा वोट डालने से रोका जा रहा है। बसपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि प्रशासन के इशारे में पुलिस ऐसा कर रही है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृहमंत्री को लिखा पत्र 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण की आठ सीटों पर तीन बजे तक 50.86 प्रतिशत मतदान होने की खबर

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण की आठ सीटों पर तीन बजे तक 50.86 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है।

Related Post

Gandiv-5

सीएम योगी ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और यूपी पुलिस के…
CM Yogi

नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - October 13, 2024 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र और विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में लगातार तीन दिन आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में अति व्यस्तता के बाद आराम…
Transmission Lines

योगी सरकार तैयार करा रही है उत्तर प्रदेश में नयी बिजली व्यवस्था का ब्लूप्रिंट

Posted by - November 14, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Sarkar) उत्तर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था (Electrical System) के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करने जा रही…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के लिए परेशानी का कारण बनी बन सकती है ये तिकड़ी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली।अभी हाल में झारखंड विधानसभा चुनाव  में सहयोगी दलों के साथ तालमेल न बिठा पाने का बड़ा नुकसान भाजपा…