priyanka gandhi

आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाये योगी सरकार: प्रियंका गांधी

1303 0

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने आगरा के एक अस्पताल में कथित मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन हटाने से कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर के खुलासे पर हैरानी जताते हुए कहा है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसका सच सामने लाकर दोषियों को सख्त सजा देने की जरूरत है।

श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और आगरा प्रशासन बार-बार ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का हवाला दे रहा है और इसके बावजूद ऑक्सीजन की कमी की वजह से आगरा के एक निजी अस्पताल में कोरोना के 22 मरीजों के दम तोड़ने की खबर है।

उन्होंने कहा, “उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ‘ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेश भर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ‘ऑक्सीजन की कमी नहीं थी’। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी।”

Related Post

मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीटों पर हावी रहा परिवारवाद, नेताओं के परिवार को दिए गए टिकट

Posted by - November 21, 2018 0
भोपाल। भाजपा और कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान में सीटों का बटवारा किया है।मध्यप्रदेश की…
CM Yogi

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - October 3, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कृषि के माध्यम से हमारे किसान अपना जीविकोपार्जन करने के साथ…

मोदी कैबिनेट में JDU को मिला एक पद, RJD बोली- नीतीश ने बीजेपी के आगे घुटने टेक दिए है

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…
CM Yogi

पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर: सीएम योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम चल रहे हैं। पीएम…