सरकार को ‘जन आर्शीवाद’ चाहिए, क्या किसानों के सिर तोड़कर लोगों का आर्शीवाद मिलेगा?

877 0

हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद किसानों के तेवर कृषि कानूनों को लेकर और भी गरम हो गए हैं।किसान नेता राकेश टिकैत ने करनाल में हुई घटना को लेकर ट्वीट कर लिखा- देश को बचाने के लिए किसान हर कुर्बानी देने को तैयार है। वहीं, आज शिवसेना ने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को ‘‘दूसरा जलियांवाला बाग’’ कांड करार दिया। सम्पादकीय में कहा- मनोहर लाल खट्टर की सरकार को सत्ता में बने रहने का अब कोई अधिकार नही हैं।

सम्पादकीय में कहा- सरकार किसानों से बात नहीं कर रही,  सरकार को ‘जन आर्शीवाद’ चाहिए। क्या किसानों के सिर तोड़कर उन्हें लोगों का आर्शीवाद मिलेगा? ‘सामना’ में कहा गया कि लाठीचार्ज की घटना भारत के किसानों को विद्रोह करने को लेकर उकसा सकती है और उनके बहे खून की एक एक बूंद का वह बदला ले सकते हैं। ‘‘ हरियाणा में किसानों के सिर पर लाठियां मारी गई, क्योंकि वे मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। एक केन्द्रीय मंत्री, जिसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दिया और जब उनके खिलाफ कानूनी तौर पर कार्रवाई की गई तो राज्य सरकार को असहिष्णु कहा गया। खट्टर सरकार की किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आलोचक चुप क्यों हैं? ’’

जमीयत सह-शिक्षा के खिलाफ, कहा- गैर-मुस्लिम बेटियों को लड़कों के साथ न पढ़ाएं, अनैतिकता से बचाएं

सरकार का दिल पत्थर का है। सरकार को ‘जन आर्शीवाद’ चाहिए। क्या किसानों के सिर तोड़कर उन्हें लोगों का आर्शीवाद मिलेगा?’’  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पुननिर्मित जलियांवाला बाग परिसर का एक ऑनलाइन कार्यक्रम में उद्घाटन किया था।  पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी और शांतिपूर्ण सभा पर ब्रिटिश सेना ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए थे।

Related Post

डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात

Posted by - August 14, 2021 0
2017 में यूपी के गोरखपुर में इंसेफलाइटिस बीमारी की वजह से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर…

दिग्विजय सिंह-कोई अन्न उगा देशद्रोही हो जाता है, तो कोई चंदा खाकर भी राष्ट्रभक्त, वाह मोदी जी वाह!

Posted by - June 19, 2021 0
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन पर उठे विवाद को…

संसद अहंकारी और अड़ियल हो तो देश में जनक्रांति निश्चित है- टिकैत ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Posted by - July 13, 2021 0
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि जब तक…