Bhajan Sopori

संतूर वादक भजन सोपोरी का हुआ निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

536 0

गुरुग्राम: संतूर वादक भजन सोपोरी (Santoor player Bhajan Sopori) का निधन हो गया है। गुरुग्राम (Gurugram) के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार थे, लेकिन आज गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और फिर उनके निधन की खबर आ गई। उनका जाना शास्त्रीय संगीत के लिए एक बड़ी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। पिछले महीने पंडित शिवकुमार शर्मा का भी निधन हो गया था और अब भजन सोपोरी का। उनके योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कालिदास सम्मानित किया जा चुका है। वे सोपोरी सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे और पूरी दुनिया में अपनी कला के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी।

उन्हें उनकी कला के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था, लेकिन 74 साल की उम्र में सेहत ने उनका साथ देना थोड़ा कम कर दिया। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में एडमिट जरूर करवाया गया, डॉक्टरों का भी पूरा प्रयास रहा, लेकिन गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और संगीत जगत में एक बड़ा खालीपन छोड़ गए।

बिना दूल्हे के शादी करने के बाद हनीमून पर जाएगी ये दुल्हन…

भजन सोपोनी की कला इतनी महान थी कि वे संतूर से लेकर सितार तक, सब बजा सकते थे। उनके पास इंडियन क्लासिकल म्यूसिक में डबल मास्टर की डिग्री थी। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में भी मास्टर डिग्री ले रखी थी। ऐसे में संगीत के साथ-साथ भाषा पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ रहती थी। वैसे उन्हें ये कला भी अपने महान वादक पंडित शंकर पंडित जी से देन में मिली थी। शंकर पंडित ने ही भारत में सूफि बाज स्टाइल को लोकप्रिय बनाया था। बाद में सोपोरी ने भी उस कला को आगे बढ़ाया और संतूर को भी एक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी।

भाजपा में हुआ ‘हार्दिक’ स्वागत, भगवा टोपी में नजर आए पाटीदार नेता

Related Post

डॉक्टर डे पर मोदी का फैसला, देश में एम्स की संख्या बढ़ेगी और बजट दोगुना होगा

Posted by - July 1, 2021 0
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्युनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि…
जावड़ेकर

भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात नहीं आई सामने: जावड़ेकर

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय अध्ययनों में ऐसी कोई बात…
जेमिमा रोड्रिग्‍स

आईसीसी ने फोन पर जेमिमा रोड्रिग्‍स से पूछा- किस क्रिकेटर से करेंगी बात, तो लिया भुवन का नाम

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल ठप पड़ा हुआ है। फैंस भी वापस से…
बजट 2020

बजट 2020 : मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाएंगे

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। 2020 के दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने शनिवार को पेश कर रही हैं। ये मोदी…