संजय राउत

संजय राउत का दावा-महाराष्ट्र में सरकार शिवसेना की ही बनेगी

829 0

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने एक बार फिर दावा किया है कि महाराष्ट्र में सरकार शिवसेना की ही बनेगी। अजित पवार अकेले पड़ जाएंगे। उन्होंने जिन विधायकों के समर्थन की बात कही है वे भी हमारे ही साथ हैं।

संजय राउत ने दावा ​किया है कि हम धनंजय मुंडे से संपर्क में हैं। इस बात की संभावना है कि अजित पवार भी हमारे साथ वापस आ जाएं। अजित को ब्लैकमेल किया गया है। हम जल्द ही सामना न्यूजपेपर में इस बारे में खुलासा करेंगे कि इसके पीछे कौन है?

जल्द खरीद लें फ्रिज व एसी, नहीं एक जनवरी से 6000 रुपये तक बढ़ जाएंगे दाम

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि 8 विधायक अजित पवार के साथ राज भवन गए थे। उनमें से 5 वापस आ गए। विधायकों को झूठ बोलकर कार में ले जाया गया। यह एक तरह से अपहरण है। अगर हिम्मत है तो वह विधानसभा में बहुमत साबित कर के दिखाएं।

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार साहब का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अजित पवार ने महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया है। कल नौ बजे तक ये महाशय (अजित पवार) हमारे साथ बैठे थे। बाद ये अचानक गायब हो गए। वह नजर से नजर मिलाकर बात नहीं कर रहे थे। उससे हमें शक भी हुआ था। जो व्यक्ति पाप करने जाता है उसकी नजरें जैसे झुकती हैं वैसे बी झुकी नजरों से बात कर रहे थे।

Related Post

CM Dhami met Union Energy Minister Manohar Lal Khattar

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - June 16, 2025 0
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर…
CM Yogi Adityanath

रामायण विश्‍व महाकोश के प्रथम संस्‍करण का CM योगी करेंगे विमोचन

Posted by - March 5, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्‍वमहाकोश का प्रथम संस्‍करण प्रकाशन के लिए तैयार हो गया है। शनिवार को सीएम योगी ऐतिहासिक संस्‍करण…