संजू बाबा के जन्मदिन पर लांच हुआ ‘प्रस्थानम’ का टीजर

962 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दमदार रोल करते नजर आएंगे।उनके जन्म दिन के मौके पर बहुचर्चित फिल्म प्रस्थानम का टीजर आज रिलीज हो गया। प्रस्थानम के टीजर रिलीज से पहले संजय दत्त ने सेट पर ही स्टारकास्ट के साथ जन्मदिन का केक भी काटा।

ये भी पढ़ें :-समुद्र में रोमांस करना प्रियंका चोपड़ा को पड़ा भारी, जानें क्यों 

आपको बता दें ये टीजर मुंबई में जुहू के एक सिनेमाघर में रिलीज किया गया। इस मौके पर संजय दत्त देश भर से आए अपने कुछ खास प्रशंसकों से भी मिले।इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अली फजल, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का बड़ा हिस्सा लखनऊ और उसके आसपास शूट हुआ है।

ये भी पढ़ें :-बिग बॉस: ‘कितनी भी फीस ऑफर हो मैं नहीं जाऊंगी – सौम्या टंडन 

जानकारी के मुताबिक फिल्म प्रस्थानम के टीजर रिलीज पर फिल्म की स्टार कास्ट यानी संजय दत्त, अली फजल, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी नजर आए। सभी ने सेट पर संजय दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट किया। संजय दत्त कुछ दिन पहले ही ऊटी में अपनी एक और फिल्म सड़क 2 का शेड्यूल पूरा करके लौटे हैं। अपने पसंदीदा निर्देशक महेश भट्ट के साथ अरसे बाद काम करके संजू काफी खुश बताए जाते हैं।

Related Post

अखिलेश यादव

राज्यपाल से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, खराब कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

Posted by - December 27, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में यूपी की राजधानी लखनऊ में माहौल काफी संवेदनशील था। इसी बीच समाजवादी पार्टी…

बर्थडे स्पेशल: खलनायकों में शामिल प्रेम चोपड़ा का नाम,कई फिल्मों में निभाया किरदार

Posted by - September 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में खलनायकों की भी उतनी ही भूमिका है, जितनी एक्टर्स या एक्ट्रेस की है। इन्ही में खलनायकों…
नामांकन पत्र

लोकसभा चुनाव 2019: रोड शो के गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज भरेंगे नामांकन पत्र

Posted by - April 16, 2019 0
लखनऊ। बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह मंगलवार यानी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पर्चा दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह…