Raju Srivastava

सोशल मीडिया पर उड़ी राजू श्रीवास्तव के निधन की अफवाह

622 0

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) हाल ही में दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। हर कोई कॉमेडियन के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहा है।

तो वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कुछ ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिमें कहा जा रहा है कि कॉमेडियन का निधन हो गया है। इन सब के बीच राजू श्रीवास्तव के परिवार ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है। राजू श्रीवास्तव  (Raju Srivastava) के आधिकारिक इंस्टाग्राम से उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है,जिसमें लिखा है -‘राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है ।अफ़वाहों पर ध्यान न दें ।उनके उत्तम स्वास्थ के लिए प्रार्थना करते रहें ।’

गौरतलब है कि 10 अगस्त यानी बुधवार को राजू श्रीवास्तव  (Raju Srivastava)  सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

धोनी ने DP में लगाया तिरंगा, लिखा- ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’

अभिनेता के अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें आनन-फानन में एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद से ही हालत चिंताजनक बनी हुई थी।लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव की हालत फिलहाल स्थिर है।

Related Post

ऋषि कपूर और रणबीर की तुलना नहीं

बाप बाप होता है, ऋषि कपूर और रणबीर की तुलना नहीं की जा सकती : शत्रुघ्न सिन्हा

Posted by - May 5, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के शॉटगन सिन्हा शत्रुध्न सिन्हा का कहना है कि ऋषि कपूर और उनके पुत्र रणबीर कपूर के बीच…

राज कुंद्रा संग पोर्नोग्राफी कंटेंट रैकेट में शामिल यूके बेस्ड प्रोडक्शन

Posted by - July 20, 2021 0
अश्लील वीडियो बनाने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद मंगलवार शाम को मुबंई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…