Rohit Sharma

IPL 2009 में आज ही के दिन रोहित ने ली थी हैट्रिक

1434 0

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज ही के दिन आईपीएल (IPL) की एक दुयांधार पारी खेली थी। कई विस्फोटक पारियां खेल चुके हैं रोहित शर्मा के लिए आज का दिन बहुत ही यादगार है। आज के ही दिन गेंद से कमाल करते हुए 6 मई 2009 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हैट्रिक ली थी।

रोहित शर्मा ने 6 मई 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए अपनी वर्तमान टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उस मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे। रोहित ने 38 रन बनाए थे।

IPL 2021 प्रेमियों को बड़ा झटका, BCCI ने उठाया ये कदम

लक्ष्य का बचाव करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। 16 ओवर आते-आते मुंबई ने 103 रन बना लिए थे। तभी रोहित गेंदबाजी करने आए और उन्होंने अचानक से खेल बदल दिया।

रोहित ने 16 वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर अभिषेक नायर (1) और हरभजन सिंह (0) को आउट किया। फिर पारी का 18वां ओवर शुरू करते हुए, रोहित ने जेपी डुमिनी (52) को आउट करके हैट्रिक पूरी की और मैच में डेक्कन चार्जर्स की वापसी करवाई। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 126 रन ही बना सकी और डेक्कन चार्जर्स ने 19 रन से मैच जीत लिया। रोहित ने दो ओवरों में 6 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

Related Post

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

Posted by - November 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Bisht) ने…
CM Dhami

अभिनेता अनुपम खेर और प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Posted by - September 10, 2024 0
देहरादून। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास…
ज्योति के हौंसले को इवांका ट्रंप ने सराहा

बिहार की ज्योति ने जीता इवांका ट्रंप का दिल, बोलीं– बेटी ने रची प्यार की वीरगाथा

Posted by - May 23, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इससे दुखद खबरें ज्यादा सुखद आती ही नहीं…
loudspeaker

सीएम योगी की पहल पर गोरखनाथ मंदिर की तरफ से जिला प्रशासन को सौंपे गए दो लाउडस्पीकर

Posted by - May 20, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के इस निर्णय के बाद कि धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर (Loudspeaker) स्कूलों को…
Bajaj Auto MD Rajiv Bajaj praised the efforts of Yogi government

उत्तर प्रदेश की शानदार रोड कनेक्टिविटी और कानून व्यवस्था से अभिभूत हुए राजीव बजाज

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) ने उत्तर प्रदेश में सड़क…