रोडवेज बस चालक और परिचालक थाने गए थे रिपोर्ट दर्ज कराने

710 0

निगोहां क्षेत्र के टिकरा के ढाबा के पास रोडवेज बस का टायर पंचर हो जाने के बाद चालक ने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी। देर रात बेखौफ चोरों ने बस का बैट्री बॉक्स का ताला तोडकर दोनों बैट्री पार कर दी। बस चालक जब खाना खाकर ढ़ाबा से वापस लौटा तो बैटरी गायब थी। जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी। जब पीड़ित तहरीर लेकर निगोहां थाने पहुंचा तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने चालक पर ही रौब जमाते हुए कहा कि पहले बैट्री चोरी से बेंच डाली। अब रिर्पोट दर्ज कराने चले आये हो। चालक का आरोप है कि ऐसा कहकर पुलिस ने उसको चलता कर दिया। फिर चालक ने घटना की शिकायत ऑनलाइन पुलिस आधिकारियों से की।

नौकरी लगवाने के नाम पर एयरपोर्ट हुई ठगी

शुक्रवार रात प्रयागराज डिपो की बस (गाड़ी सं या यूपी 70 ईटी 5169) लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी। चित्रकूट निवासी बस चालक रामनरेश तिवारी ने बताया कि रात लगभग 11 बजे बस का टायर पंचर हो गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। इसके बाद चालक और परिचालक कुछ दूरी पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए चले गये। इसी बीच अज्ञात चोर बैट्री बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें लगी दोनों बैट्री पार कर ले गए। जब वह लोग वापस लौटे तो चोरी की जानकरी हुईं। जिसके बाद उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को जानकरीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने पर तहरीर देने की बात कहकर लौट आई । चालक जब निगोहां थाने तहरीर लेकर पहुंचा तो उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि बैट्री तुम लोग ही उठा कर बेंच दिए होगे। जिसके बाद चालक ने उत्तर प्रदेश पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की।

Related Post

डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात

Posted by - August 14, 2021 0
2017 में यूपी के गोरखपुर में इंसेफलाइटिस बीमारी की वजह से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

दीपोत्सव में संगीत की धुन पर जमकर होगी आतिशबाजी, 5 किलोमीटर दूर से दिखेगा नजारा

Posted by - October 25, 2024 0
अयोध्या। 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशियों में इस बार अयोध्या नगरी दीपोत्सव…
Vasundhara Raje

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची मथुरा, उमड़ा जनसमूह

Posted by - March 7, 2021 0
मथुरा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) रविवार की सुबह 9:30 पर जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के…