एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर हुई ठगी

800 0

पारा थाना इलाके में एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपित ने दो महिलाओं समेत एक युवक से हजारों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपित ने मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि पारा थाने की पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। पारा के सदरौना निवासी 21 वर्षीय काजल ने बताया कि इलाके में ही रहने वाले दीपू और अमरजीत ने एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का दावा किया था। आरोपितों के कहने पर उसने 5 हजार रुपये दिए थे। काजल के आलावा विनोद और ममता ने भी आरोपितों को नौकरी के नाम पर रुपये दिए थे। कई दिन बीच जाने के बावजूद भी पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली।

राजधानी में चोरों ने जेसीबी मशीन की उड़ाई बैट्री

पूछताछ करने पर आरोपित टालमटोली करते रहे। इस पर पीड़ित अपने रुपयों का तगादा आरोपितों से करने लगे। आरोप है कि पैसा मांगने पर पीड़ितों को आरोपितों ने मारापीटा। आरोपितों के खिलाफ शिकायत लेकर पीड़ित पारा थाने पहुंचे, आरोप है कि पारा थाने की पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पीड़ितों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है। वहीं पारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि काजल द्वारा लगाये गए आरोप गलत हैं। जांच में प्रकाश में आया है कि काजल व दो अन्य लोगों ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के लिए अमरजीत को कुछ पैसा दिया। वह दीपू का परिचित था। काजल व अन्य दीपू पर पैसा वापस का दबाव बनाने लगे। दीपू की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके साथ काजल व मारपीट की जिसके स बन्ध में दोनों पक्षों को  चौकी पर बुलाया गया था। मामले में जांच की जा रही है।

Related Post

cm dhami

कांग्रेस पार्षद समेत सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

Posted by - December 4, 2022 0
देहरादून। हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने…
Rajnath Singh

असम में राजनाथ की चुनावी जनसभा, कहा- भाजपा पूर्वोत्तर के मान-सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध

Posted by - March 14, 2021 0
बिस्वनाथ (असम) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज असम के बिस्वनाथ में भाजपा की एक चुनावी रैली…

Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Posted by - February 19, 2021 0
हरियाणा । हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन(Train accident) हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे…