आरआईएल का राइट इश्यू

आरआईएल का राइट इश्यू 20 मई को खुलेगा और तीन जून को बंद होगा

1009 0

मुंबई। देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का राइट इश्यू 20 मई को खुलेगा और तीन जून को बंद होगा। कंपनी ने नियामक संस्था प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और शेयर बाजारों को 15 मई को इसकी जानकारी भेजी है। आरआईएल ने 30 अप्रैल को तिमाही परिणाम घोषित करते हुए राइट इश्यू का ऐलान किया था।

आरआईएल के निदेशक मंडल की राइट इश्यू समिति की 15 मई को हुई बैठक में इसे हरी झंडी दी गई

आरआईएल के निदेशक मंडल की राइट इश्यू समिति की 15 मई को हुई बैठक में इसे हरी झंडी दी गई। यह देश का सबसे बड़ी रकम का राइट इश्यू है। कंपनी का तीन दशकों में यह पहला राइट इश्यू है। आरआईएल के 15 शेयरों पर एक शेयर राइट इश्यू के तहत दिया जायेगा। कंपनी दस रुपये का शेयर 1247 रुपये प्रीमियम पर कुल 1257 रुपए पर देगी।

ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन में स्वस्थ रहने के लिए किया ये काम, शेयर की पोस्ट

इश्यू के आवेदन के समय आवेदकों को 25 प्रतिशत राशि देनी होगी

राइट इश्यू की रिकाॅर्ड तिथि 14 मई है। इश्यू के आवेदन के समय आवेदकों को 25 प्रतिशत राशि देनी होगी। इसमें ढाई रुपया फेसवैल्यू का और 311.75 रुपये प्रीमियम का कुल 314.25 रुपए देना होगा। शेष 942.75 रुपये की राशि एकमुश्त या किस्तों में ली जायेगी इसका निर्णय निदेशक मंडल करेगा। शुक्रवार 15 मई को कारोबार बंद होने के समय आरआईएल के शेयर की कीमत 1453.20 रुपए थी।

Related Post

NITI Aayog

अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लेंगे – मुख्यमंत्री

Posted by - January 6, 2026 0
देहरादून। बीते एक पखवाड़े से आंदोलित अंकिता हत्याकांड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को…

पत्नी प्रियंका के बर्थडे पर निक ने ऐसी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘आई लव यू बेबी’

Posted by - July 19, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार यानी बीते कल अपना…
Savin Bansal

एक-एक प्रभावितों को राहत पंहुचाने तक क्षेत्र में ही जमे रहेंगे विभागीय अधिकारी:डीएम

Posted by - October 21, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र…