सरोजनीनगर थाना में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

870 0

लखनऊ। दबंगों पर दो दिन पहले घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने  का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को सरोजनीनगर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस और घेराव कर रहे लोगों के बीच काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस ने उन्हें जांच पड़ताल कर रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पीड़ित और ग्रामीण शांत हुए। सरोजनीनगर थाने पर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ घेराव कर रहे इलाके के मुंशी खेड़ा निवासी अशोक कुमार यादव का कहना था कि मंगलवार शाम वह घर पर नहीं था।

गर्भवती होने पर आरोपित कपाण्उडर ने दी एबार्शन कराने की सलाह

तभी देर शाम करीब 8 बजे के बाद उसके घर पर पहुंचे यहीं के निवासी रामचंद्र रावत के बेटे रंजीत रावत, राही रावत, मोंटी रावत और सुरेश के बेटे राहुल रावत, महेश के बेटे राजू रावत व अन्य 5 लोग लूट के इरादे से उसके घर पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जबरन घर के अंदर घुसने की कोशिश की। आरोप लगाया कि जब परिजनों ने उनका विरोध किया तो लाठी-डंडों से लैस सभी दबंगों ने उनके दामाद राघवेंद्र यादव, कौशलेंद्र सिंह और बेटे दीपेंद्र यादव के अलावा चारों बेटियों और घर की सभी महिलाओं के साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में घर के अंदर रखे करीब 80 हजार रुपये भी उठा ले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद रात में ही मामले की तहरीर संबंधित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी को दी गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घेराव कर रहे ग्रामीणों और सरोजनीनगर पुलिस के बीच इस मामले को लेकर काफी देर तक बहस हुई। लेकिन बाद में सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देते हुए उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। जिसके बाद घेराव कर रहे सभी ग्रामीण वहां से चले गए। उधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि विपक्षियों पर काफी गंभीर आरोप लगाए जाने के कारण इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

प्रियंका गांधी वाराणसी का दौरा नौ फरवरी को, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा…
CM Dhami

सीएम धामी ने “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में किया प्रतिभाग, पाकिस्तान को दिया कडा संदेश

Posted by - May 17, 2025 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए…
Uddhav

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: आज पार्टी की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे उद्धव ठाकरे

Posted by - June 24, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में चल रहे संकट के बीच, शिवसेना ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों…
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानिए ऐसी ग्रामीण महिलाएं जिन्होंने बनाई खुद की पहचान

Posted by - August 15, 2020 0
भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसके ग्रामीण और शहरी वितरण में अंतर बहुत बड़ा है…