राम की जन्मभूमि फिल्म बनाने वाले शिया नेता वसीम रिजवी पर यौन शोषण के आरोप

964 0

कुरान की आयतों पर सवाल उठाने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर उनके ड्राइवर की पत्नी ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर दी, पीड़िता ने रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता के पति ने कहा- जब उन्होंने इसके बारे में रिजवी से बात की तो उन्होंने मारा और नौकरी से निकाल दिया साथ ही घर भी खाली करवा दिया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि रिजवी उनके पति को ड्यूटी पर बाहर भेज देता और फिर दुष्कर्म करता था, धमकी से परेशान होने के बाद शिकायत दर्ज करवाई।वसीम रिजवी ने कहा ये सभी आरोप मनगंढ़त है, कुरान पर विवाद के बाद ड्राइवर मेरे दुश्मनों से मिल गया, इसलिए मैने नौकरी से निकाल दिया, रिजवी ने जांच की मांग की।

हालांकि आधिकारिक एफआईआर के बाद अधिक जानकारी दी जाएगी। बता दें कि वसीम रिजवी ने राम की जन्मभूमि फिल्म भी बनाई थी जिसके बाद वो चर्चा में रहे थे। 2019 में उन्होंने राम की जन्मभूमि फिल्म प्रड्यूस की थी। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा थे और राइटर खुद वसीम रिजवी थे। फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा हाल ही में वो कुरान में बदलाव करने की मांग से भी चर्चा में आए थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था जिसमें मांग की थी कुरान से 26 आयते हटा दी जाएं. उन्होंने कहा था कि मदरसों में बच्चों को कुरान की इन आयतों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे उनका जहन कट्टरपंथ की ओर बढ़ रहा है। इनमें हिंसा की शिक्षा दी गई है और ये आतंकवाद को बढ़ावा देता है जिसे रोकना जरूरी है। देशभर में उनकी इस मांग का विरोध हुआ, उन्हें जान से मारने की धमकी मिली और उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए जिसमें वसीम रिजवी के पुतले फूंके गए।

Related Post

Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

Posted by - April 1, 2026 0
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत…
Asaduddin Owais

बंगाल चुनाव 2021: ममता के गोत्र पर बोले ओवैसी, मेरा क्या जो शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं ?

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-कोरोना पर अंकुश लगाने से ही आगे बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

Posted by - June 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण पर…