राखी सावंत

महाराष्ट्र में नई सरकार पर राखी का बयान, बोलीं- ‘रातों रात अमित शाह जी ने…’

1219 0

मुंबई। अभिनेत्री राखी सावंत को बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में गिना जाता है। जिनकी देश दुनिया में हो रही घटनाओं पर नजर बराबर बनी रहती है। राखी वीडियो शेयर कर अपनी राय भी जाहिर करती हैं। अब राखी सावंत ने महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर बयान दिया है।

https://www.instagram.com/p/B5NYH7UhUim/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसी सियासी सरगर्मी में राखी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस को कह रही हैं कि मैंने पहले ही कहा था कि आपस में सुलह कर जल्दी सरकार बना लो। नहीं तो बहुत देर हो जाएगी। राखी ने ये वीडियो शनिवार को शेयर किया है। इस वीडियो को 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

राखी इस वीडियो में वह कह रही हैं- ”लो कर लो बात बोला था न मैंने। पवार साहब को शिवसेना को लड़ो मत सोचो मत इतना टाइम नहीं है। देख लो मोदी जी कितने पावरफुल हैं। तुम लोगों की लड़ाई देख रातों रात अमित शाह ने पवार साहब को फोन कर दिया। भाई उधर कुछ मिलेगा नहीं उधर जाओगे तो उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा।

राखी आगे कहती हैं कि अब देखो उद्धव जी। गई ना सीएम की कुर्सी हाथ से। मैं बहुत चाहती थी कि आप सीएम बनो। मोदी जी के पीछे अमित शाह का दिमाग है। मास्टरमाइंड हैं वह इन सबके। गुजराती हैं न गुजरातियों का दिमाग बहुत तेज होता है। मैं भी गुजराती हूं।

Related Post

केजरीवाल का अधिकारियों संग बैठक

कोरोना वायरस: केजरीवाल का बड़ा फैसला, खत्म हो सकता है शाहीन बाग का धरना

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। देश में तेजी के साथ पांव पसार रहे इस कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज…
Adi Swarupa

मेंगलुरु की आदि स्वरूपा ने एक मिनट में लिख डाले 40 शब्द, बनाया विशेष रिकॉर्ड

Posted by - September 16, 2020 0
लखनऊ। मेंगलुरु की 16 वर्षीय छात्रा आदि स्वरूपा ने एक मिनट में 40 शब्द लिखकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया…
CM Dhami

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान: मुख्यमंत्री

Posted by - September 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को बारिश के बाद प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के…
Savin Bansal

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

Posted by - December 14, 2025 0
देहरादून: जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर…