Vasundhara Raje

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

239 0

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के काफिले में शामिल एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि, हादसा बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ है। इस हादसे में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के बाद जोधपुर लौट रहीं थीं। इस दौरान बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनके काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो पलट गई।

हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें बाली हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं, हादसे के बाद वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने घायलों की मदद की। इस दौरान उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। साथ ही बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह को भी उनके साथ भेजा गया।

Related Post

Suvendu Adhikari

बंगाल विस चुनाव : शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन

Posted by - March 12, 2021 0
कोलकाता । भाजपा नेता शुभेंद्र अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी 27 जनवरी को राज्य विधानसभा में एंटी-सीएए प्रस्ताव पेश करेंगी

Posted by - January 21, 2020 0
कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी…
CM Dhami

सीएम धामी से उत्तराखंड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने की भेंट

Posted by - November 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को अहमदाबाद में उत्तराखंड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने भेंट…