किसानों पर रहा राहुल का फोकस, पुरानी पेंशन बहाली का दिलाया भरोसा

1384 0

अमेठी। सांसद राहुल गांधी अमेठी में अपने दौरे के पहले दिन किसानों पर फोकस करते दिखे।राहुल गांधी अमेठी दौरे के दूसरे दिन पुरानी पेंशन बहाली मंच के कार्यकर्ताओं से मिले।कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर पुरानी शर्तों के अनुसार पेंशन बहाली की मांग की जिस पर राहुल गांधी ने मुद्दे को लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें :-प्रि‍यंका की राजनीति में इंट्री के बाद पीएम मोदी का हमला 

आपको बता दें  फुरसतगंज में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्राम प्रधानों से बातचीत करते समय खेत, खलिहान व किसान की बात की। गांव के विकास के साथ उनका फोकस किसानों की पीड़ा और रोज आने वाली परेशानियां पर अधिक रहा। ग्राम प्रधानों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर हालात बदलेंगे और फिर से हम भारत को किसानों का देश बनाएंगे,जहां किसान का हर दर्द सुना जाएगा और उसकी दवा भी होगी।

ये भी पढ़ें :-बाल ठाकरे जयंती पर फडणवीस ने 100 करोड़ के स्मारक के लिए सौंपे दस्तावेज 

जानकारी के मुताबिक राहुल ने कल रात रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात गुजारी। बृहस्पतिवार यानी आज सुबह से ही उनसे मिलने के लिए रायबरेली व अमेठी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल गांधी गेस्ट हाउस से रवाना हो गए और अब पंडित का पुरवा गांव का दौरा करेंगे।

Related Post

Lok Adalats

दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी लोक अदालतें निभा रहीं सकारात्मक भूमिका

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारने के साथ-साथ योगी सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया तक आम…
CII representatives met CM Yogi

सीएम योगी से मिले CII के प्रतिनिधि, राज्य में व्यापार और निवेश का बन रहा बेहतर माहौल

Posted by - January 3, 2026 0
लखनऊ : बेहतर कानून व्यवस्था और स्थिर प्रशासनिक माहौल के चलते उत्तर प्रदेश अब देशभर के उद्योग जगत की पहली…
CM Yogi launched Integrated Monitoring System Portal for Atal Residential Schools

बीओसी बोर्ड से जुड़े श्रमिकों के बच्चों के लिए वरदान है अटल आवासीय विद्यालय- सीएम

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित “रोजगार महाकुंभ 2025” के…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ:दो धरोहरों को हेरिटेज होटल में बदलने के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने लगाई मुहर

Posted by - April 25, 2024 0
प्रयागराज। कुंभ नगरी प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) को योगी सरकार (Yogi Government) भव्य, दिव्य और नव्य स्वरूप प्रदान करने के…