Rahul Gandhi

कोरोना का बड़ा खतरा बरकरार, लापरवाही नहीं करनी चाहिए : राहुल

871 0
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया जैसा कि मैंने पहले भी आगाह किया था, कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है। कृपया सतर्क रहें, मास्क पहनें और पूरी सावधानियां बरतें।

Corona Update: पिछले 24 घंटे में 26,291 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 118 मौतें

कांग्रेस नेता ने एक ग्राफ भी साझा किया जिसमें दर्शाया गया है कि पिछले चार हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो गए। गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई।

 

देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

Related Post

दिल्ली रेप केस: नौ साल की मासूम की बॉडी के अवशेष देख डॉक्टर बोले- नहीं बताया जा सकता मौत का कारण

Posted by - August 5, 2021 0
दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला उलझता जा रहा है। डॉक्टरों…
amarnath yatra

कोरोना को लेकर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से किया निलंबित

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी)  (Shri amarnathji shrine board)…
Project Nanda-Sunanda

34 बेटियों की बाधित शिक्षा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ (Project Nanda-Sunanda) के 13वां संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल…
आर्थिक सर्वे

बजट 2020 : 31 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानें कैसे होगा ऑनलाइन डाउनलोड?

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार शुक्रवार को दोपहर बाद बजट से एक दिन पहले ससंद में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेगी।…