CM Yogi

यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच : योगी आदित्यनाथ

256 0

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को शाहजहांपुर लोकसभा एवं ददरौल विधान क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के चेहरे की उड़ा हवा से पता चल रहा है कि वे चुनाव हार गए हैं। उनकी हार तो होनी ही थी। हमारा इतिहास गवाह है। जो भी राम द्रोही रहा, उसकी पराजय निश्चित है। यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच हो रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इतिहास के नये मोड़ पर पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आधी मंजिल पूरी कर ली है। फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी सरकार के लिए ही हम सब आपके बीच आए हैं। यहां हम ददरौल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए भी आए हैं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2014 के बाद के भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। विकास का कार्य तेजी से हुआ है। आईआईटी, एम्स, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। शाहजहांपुर के विधायक ने पीपे वाला पुल मांगा, सरकार ने पक्का पुल दिया। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का इलाज हो रहा है। इस योजना वंचित लोगों के लिए विधायक, सांसद के एक पत्र पर सरकार का खजाना खुल जाता है। पीड़ित अगर पत्र भेज भर दे, इलाज के लिए उसे पैसा मिल जाता है। हमारा स्पष्ट निर्देश है कि किसी का भी इलाज न रुके।

गौसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार दुलार

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्ष में दंगा का नाम नहीं सुनाई पड़ा। अब कर्फ्यू नहीं लगता। कांवड़ यात्रा अच्छे से निकल रही है। माफिया गले में तख्ती लटका कर घूम रहे हैं। वे अपने जीवन की भीख मांग रहे हैं। इसके साथ ही आपकी विरासत का भी सम्मान है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर बना है। यहां पंडित राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खां की यादों को भी सहेजा गया है। इसीलिए यह चुनाव जिस मोड़ पर खड़ा है, वह नया इतिहास रचेगा। सांसद प्रत्याशी अरुण सागर के साथ ददरौल से मानवेन्द्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह को भी जिताएं। बीमारी के दौरान मानवेन्द्र सिंह से मेरी बात हुई थी तो उनकी केवल एक ही चिंता ददरौल और शाहजहांपुर के विकास की थी। इन दोनों प्रत्याशियों को आपका (जनता) आशीर्वाद मिले। हमें आश्वासन दीजिए। इस पर जनता ने जोर से अबकी बार चार सौ पार का नारा लगाया।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ने विपक्षी गठबंधन को फ्यूज ट्रांसफाॅर्मर बताया। उन्होंने कहा कि इनसे कुछ नहीं होने वाला। भाजपा गठबंधन चालू ट्रांसफाॅर्मर है। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Posted by - November 26, 2022 0
गिर सोमनाथ/भावनगर/अमरेली। पीएम मोदी (PM Modi) के गृह राज्य में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की धुआंधार…
AK Sharma

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या भ्रमण पर रहे। अयोध्या पहुंचकर…
Mamta Banerjee

यूपी- बिहार के लोगों को गुंडा कहने पर ममता के खिलाफ परिवाद दायर

Posted by - April 1, 2021 0
मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परिवाद दायर किया गया…