Out Of Love

पूरब कोहली और रसिका दुगल लौट रहे हैं ‘आउट ऑफ लव’ सीजन 2 के साथ

880 0

मुंबई । अभिनेता पूरब कोहली और रसिका दुग्गल सीरीज ‘आउट ऑफ लव’ (out of love season-2)  के सीजन 2 के साथ वापसी कर रहे हैं। दोनों पहले सीजन के अपने भूमिकाओं को फिर से निभाते हुए नजर आएंगे।

ओनी सेन द्वारा निर्देशित, ‘आउट ऑफ लव’ (out of love season-2) का दूसरा सीजन एक तेज और डार्क स्टोरीलाइन का वादा करता है। पूरब कोहली और रसिका दुग्गल सीरीज ‘आउट ऑफ लव’ के सीजन 2 के साथ वापसी कर रहे हैं।  दूसरा सीजन डिजनी + हॉटस्टार वीआईपी और डिजनी + हॉटस्टार प्रीमियम पर 30 अप्रैल से स्ट्रीम होगा।

रासिका ने कहा, ‘लोग अलग-अलग तरीकों से विश्वासघात का सामना करते हैं और इस सीजन में बदला है। मैं देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इस सीजन को कैसी प्रतिक्रिया देंगे।’

पूरब ने कहा, ‘आउट ऑफ लव’ का दूसरा सीजन मनोवैज्ञानिक युद्ध है। मेरे किरदार आकर्श का दूसरा स्वभाव मैनिपुलेशन है और वह मीरा को नष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कहानी में कई ट्विस्ट है जिसकी वजह से दर्शक अंत तक अनुमान लगाते रह जाएंगे।’

बीबीसी स्टूडियो इंडिया द्वारा निर्मित यह सीरीज तमिलनाडु के कुन्नूर में फिल्माया गया है।

यह शो प्रीति ममगाईं, राजेश चड्ढा और ईशा चोपड़ा द्वारा लिखा गया है, और इसमें मीनाक्षी चौधरी, संघमित्रा हितिशी, हर्ष छाया, एकावली खन्ना, सुहाग आहूजा और कबीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

दूसरा सीजन डिजनी + हॉटस्टार वीआईपी और डिजनी + हॉटस्टार प्रीमियम पर 30 अप्रैल से स्ट्रीम होगा।

Related Post

VIDEO वायरल

लड़कियों के छोटे कपड़े से चिढ़ी महिला, बोली-‘तुम लोगों के साथ … होना चाहिए’ VIDEO वायरल

Posted by - May 1, 2019 0
गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक मॉल के रेस्टोरेंट में एक अधेड़ उम्र की महिला ने पहले सात लड़कों को इकठ्ठा किया।…
एमएस धोनी

एमएस धोनी की टीम इंडिया में जल्द वापसी! नेट प्रैक्टिस करते नजर आए

Posted by - November 15, 2019 0
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।…