डीआरआई के एडीजी समेत दो गिरफ्तार

पंजाब : 25 लाख की रिश्वत, डीआरआई के एडीजी समेत दो गिरफ्तार

865 0

 

लुधियाना । सीबीआई की टीम ने 25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में बुधवार को डायरेक्टोरेट आफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के एडीजी चन्द्रशेखर और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दिल्ली, नोएडा एवं लुधियाना में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी भी की है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।

बता दें कि एडीजी चंद्रशेखर के अलावा गिरफ्तार दो अन्य लोगों में लुधियाना के कारोबारी राजेश ढांडा और अनूप जोशी शामिल हैं। राजेश ढांडा गार्मेंट्स बनाने वाली सेंचुरी निटर्स नामक कंपनी चलाते हैं।

30 साल बाद फिजा को मिली अपनी पहचान, अब खुलकर ले रही है सांस 

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक तीनों आरोपितों पर 25 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है। शिकायतकर्ता के बयान के बाद दिल्ली, नोएडा एवं लुधियाना में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले का शिकायतकर्ता दिल्ली का एक निवासी है।

लुधियाना में रानी झांसी रोड के निकट स्थित डीआरआई आफिस और राजेश ढांडा एवं अनूप जोशी के घर, आफिस सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी जारी है। सीबीआई की टीम चंद्रशेखर को साथ लेकर लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर ग्रैंडवॉक के सामने स्थित मार्बल होम्स में बने फ्लैट में पहुंची। यहां सीबीआई के अधिकारियों ने उनके बैंक खातों सहित प्रॉपर्टी के कागजात खंगाले। छापेमारी के दौरान सीबीआई को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इस मामले में अभी कई अहम खुलासे होने बाकी हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई के कारण लुधियाना के एक्स्पोर्ट व्यापारियों में हड़म्प मचा हुआ है।

Related Post

Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भेजा लखनऊ के जरूरतमंदों के लिए राशन

Posted by - April 13, 2020 0
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के जरूरतमंद लोगों के राशन भिजवाया है। मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव…
CM Dhami

उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में नकल मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने SIT का गठन किया

Posted by - September 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता…
सैफ अली खान

सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘मैं भी हुआ हूं नेपोटिज्म का शिकार

Posted by - July 2, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार भाई भतीजावाद और गुटबाजी पर…
CM Dhami

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना दें योगदान: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने…