Pooja Yadav

अटल टनल को पार करने वाली पूजा यादव बनी पहली राइडर

1920 0

नई दिल्ली। यूपी के मथुरा जिले में स्थित ट्रैक्स रोड सेफ्टी एनजीओ की को-ऑर्डिनेटर पूजा यादव (Pooja Yadav) अटल टनल को पार करने वाली वह पहली राइडर बनी हैं।

रॉयल इनफील्ड से अलट टनल को क्रॉस करने वाली देश की पहली महिला राइडर बनी हैं। बता दें कि पूजा यादव ने मथुरा से 1600 किलो मीटर का सफर तय करते हुए जगह-जगह लोगों को रोड सेफ्टी के लिए जागरूक भी किया।

संजय दत्त बोले- जल्द ही कैंसर को हरा दूंगा, देखें Video

इससे पूर्व देश के 18 राज्यों में बाइक से 12 हजार किलो मीटर की सोलो राइड करके पूजा यादव लोगों को रोड सेफ्टी के लिए जागरूक कर चुकी हैं। रोहतांग में अटल टनल के उद्घाटन के बाद 9-10 अक्टूबर की रात पूजा यादव अपनी बुलेट सोलो राइडिंग करते हुए रोहतांग के लिए रवाना हुई थीं। 11 की रात नौ बजे वे मनाली पहुंचीं। दूसरे दिन उन्होंने सोलो राइडिंग करते हुए मनाली से लाहौल स्पिति के लिए बनी अटल टनल की 9.2 किलो मीटर की दूरी तय की। इस दूरी को तय करने में उनको 10 से 15 मिनट का वक्त लगा।

फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी, कंगना रनौत अब वजन घटाने के लिए कर रही हैं ये काम

अटल टनल को क्रॉस करने के बाद राइडर पूजा यादव ने लोगों को रोड सेफ्टी के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तेज रफ्तार दुपहिया वाहन आ गए हैं। युवा इन वाहनों पर फर्राटे भरते हैं। परंतु, सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि स्पीड पर अपना नियंत्रण होना चाहिए।

महोली रोड निवासी पूजा यादव ने बताया कि यह टनल बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ अत्याधुनिक भी है। 10 हजार किलो मीटर की ऊंचाई पर बनी टनल का सफर हर किसी के लिए बेहद रोमांचकारी है। उन्होंने इसके लिए भारतीय सेना के जवानों का आभार व्यक्त किया।

Related Post

JAMMU KASHMIR ARMY

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Posted by - March 22, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां  (Shopian Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय…

मेरा फोन टैप हुए पर मैं भयभीत नहीं, भयभीत वो है जो भ्रष्‍ट व चोर है- जांच की मांग पर बोले राहुल

Posted by - July 23, 2021 0
पेगासस जासूसी कांड पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यायिक जांच की…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण रोकने के दिए निर्देश

Posted by - August 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवर को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्य में…
CM Dhami

ISBT पर गंदगी देख सीएम धामी ने जताई नाराजगी, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

Posted by - November 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) मंगलवार को आईएसबीटी में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आईएसबीटी का…