Police

चार किलो अवैध गांजा के साथ पुलिस ने दो को धर-दबोचा

577 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग पुलिस (Police) ने दो युवको को थाना क्षेत्र से चार किलो अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस (Police) ने बरामदगी के आधार पर दोनों युवको के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाई कर जेल भेज दिया है।

आलमबाग कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि चेकिंग दौरान फत्तेहअली चर्च के पीछे से बाइक पर सवार दो युवको को चार किलो अवैध गांजे संग गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवको ने क्षेत्र में गांजा विक्री करने की बात स्वीकार करते हुए अपना परिचय हीरालाल उर्फ गुड्डन उर्फ बाबा पुत्र स्व राजाराम निवासी टी 46 फत्तेहअली थाना आलमबाग व राजू यादव पुत्र राम नारायण यादव निवासी 549/25, बड़ा बरहा थाना आलमबाग लखनऊ के रूप में दिया है। दोनों युवको पर एनडीपीएस धारा के तहत कार्यवाई कर जेल भेज दिया गया गया है।

स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Related Post

PM Modi

मां सरस्वती का दुग्धाभिषेक कर पीएम ने ‘निर्मल-अविरल जलधारा’ के संकल्प को किया साकार

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज में संगम तट पर पूजन-अर्चन तथा अक्षय वट, बड़े…