Former Attorney General Soli Sorabjee

PM मोदी ने पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन पर जताया दुख

969 0

ऩई दिल्ली। भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी (former Attorney General Soli Sorabjee) का शुक्रवार रात निधन हो गया। वो 91 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वो कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे। करीब 70 सालों तक कानून के क्षेत्र से जुड़े रहे सोराबजी ने देश के अटार्नी जनरल का पद दो बार संभाला। वकालत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2002 में उन्हें पद्म विभूषण का सम्मान भी मिला था।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोराबजी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘वह उन लोगों में से थे जिनकी भारत के संवैधानिक कानूनों के विस्तार में प्रमुख भूमिका रही। गरीबों और दलितों की मदद करने में ये सबसे आगे थे। उन्हें भारत के लिए किए गए महान कार्यों के लिए याद किया जाएगा उनके निधन से दुखी हूं’।

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित वह सबसे प्रख्यात जूरिस्ट में से एक थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) ने दुख व्यक्त करते हुए कहा,  ‘उनका व्यक्तित्व महान था। सोराबजी का नाम देश के बड़े मानवाधिकार वकीलों में शामिल था। उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1997 में विशेष दूत के तौर पर नाइजीरिया भेजा गया था, ताकि वहां के मानवाधिकार के हालात के बारे में पता चले सके।

Related Post

Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…
cm dhami

देवभूमि पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 9, 2024 0
देहारादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Kathua Terrorist Attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे…
PRSI

PRSI की अगली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वर्ष 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जाएगी: रवि बिजारनिया

Posted by - December 15, 2025 0
देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया।…
Savin Bansal

डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम…
CM Bhajanlal

सीएम भजनलाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए दी स्वीकृति

Posted by - November 10, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सरकारी परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत के लिए 1,012 करोड़ 92…