CM Yogi

UP में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सीएम योगी ने बुलाई अहम बैठक

516 0

लखनऊ। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है और देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 प्रति लीटर के पार चली गई हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण जनता की जेब पर सीधा असर हो रहा है। वहीं, डीजल की कीमतों में इजाफे के कारण खाद्य वस्तुओं और अन्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा हो रहा है। लिहाजा यूपी की जनता को राहत देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे अहम बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि, इस बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लिए चर्चा हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, राज्य में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर राज्य सरकार परेशान है। सीएम योगी ने वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है. शाम 5.30 बजे सीएम आवास पर होने वाल इस बैठक में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ जमाखोरी, कालाबाजारी पर भी चर्चा होगी। सीएम योगी पहले ही यूपी के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दे चुके हैं। लिहाजा राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स को कम करने की योजना बना रही है।

वैट में कटौती कर सकती है यूपी सरकार

बताया जा रहा है कि, इस बैठक में प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करने को लेकर फैसला हो सकता है। ताकि आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सके। गौरतलब है कि, राज्य में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से ज्यादा हो चुकी है जबकि डीजल भी शतक लगाने के करीब पहुंच चुका है। इस समय राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.22 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल का भाव 97.48 रुपये प्रति लीटर है।

Related Post

Wheat

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक 3746.88 मीट्रिक टन अधिक हुई गेहूं खरीद वाराणसी संभाग में

Posted by - April 21, 2025 0
वाराणसी : वाराणसी संभाग के चार जिलों (वाराणसी ,चंदौली ,गाज़ीपुर और जौनपुर) में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब…
CM Yogi

हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा: सीएम योगी

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गृह विभाग को हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी…
Keshav Prasad Maurya

‘सरस महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया करोड़ों का चेक

Posted by - March 15, 2026 0
प्रयागराज | प्रयागराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘सरस महोत्सव’ के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद…