वीर सावरकर का अपमान

वीर सावरकर के अपमान प्रतिफल राहुल गांधी को जनता अवश्य देगी : विहिप

796 0

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर संबंधी बयान पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि राहुल ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रूर समुदाय के प्रति हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि वहां के प्रताड़ित हिन्दू समुदाय का विरोध करते हुए वीर सावरकर का जो अपमान किया गया, वह सर्वथा निंदनीय व अक्षम्य है।

झारखंड चुनाव : चौथे चरण में 15 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

परांडे ने कहा है कि सावरकर परिवार के त्याग, बलिदान व देशभक्ति का कण भर भी यदि राहुल गांधी या उनके परिजनों में होता। तो आज उनकी यह हालत न होती। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता समय आने पर उनको भारतीय महापुरुष के इस घोर अपमान का प्रतिफल अवश्य देगी।

जान-माल व राष्ट्रीय संपत्ति के नुकसान के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को अविलम्ब रोके राज्य सरकार

परांडे ने नागरिकता संशोधन अधिनियम- 2019 को लेकर देश भर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छद्म-धर्म निरपेक्षतावादियों ने निहित स्वार्थों से प्रेरित एक देश-विरोधी निंदनीय कृत्य करार दिया है।

परांडे ने राज्य सरकारों से अपील की कि वह सभी अराजकतत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करें। इसके अलावा जान-माल व राष्ट्रीय संपत्ति के नुकसान के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को अविलम्ब रोकें। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर किसी को भी रेलवे स्टेशन, बसों, सरकारी सम्पत्ति, मीडिया या सुरक्षा बालों पर हमला करने की छूट नहीं दी जा सकती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राज्यों की सरकारें देश की संसद व राष्ट्रपति द्वारा अधिकृत नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर इन हिंसक प्रदर्शनों में केवल मूक दर्शक बनी हुई हैं, जबकि संवैधानिक रूप से सभी को इस अधिनियम का पालन करने के लिए आगे आना चाहिए।

Related Post

safdarjang hospital fire

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। यूपी के कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगे ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि…
13वीं काप

भारत में यह पहली बार 13वीं काप का आयोजन, 130 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

Posted by - February 16, 2020 0
अहमदाबाद। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत वन्य जीव संरक्षण की दिशा में आयोजित काप-13 सम्मेलन की महात्मा मंदिर में…
Yogi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

Posted by - March 26, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित भव्य समारोह में…
मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं।…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पिछले दो महीने से तबियत थी खराब

Posted by - August 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की…