आज़म खान

पासपोर्ट-पैनकार्ड केस : आज़म खान और बेटे अब्दुल्ला की जमानत याचिका खारिज

1111 0

रामपुर। सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एडीजे-6 कोर्ट ने दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातमा और अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में  हैं बंद

बता दें इसी मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातमा और अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। इस मामले में मुकदमा बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। आजम खान के वकील खलीउल्लाह ने बताया कि बुधवार को चार मामलों में जमानत पर सुनवाई हुई। इसमें तीन मामले पासपोर्ट और पैनकार्ड से संबंधित थे, ये तीनों ही मामलों में कोर्ट ने जमानत की मांग खारिज कर दी है। इसमें आजम खान और अब्दुल्ला खान की तरफ से जमानत याचिका लगाई गई थी। वहीं एक अन्य मामले में आजम खान को जमानत मिल गई है। ये केस यतीमखाने से संबंधित है।

सांसदों को सदन में मास्क पहनकर आने की इजाजत नहीं : वेंकैया नायडू

ये है पूरा मामला

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना द्वारा लिखवाई गई एफआईआर के मुताबिक आज़म के पुत्र अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बने हैं। एक जन्म प्रमाण पत्र आज़म और उनकी पत्नी तज़ीन के शपथपत्र के बाद 28 जून 2012 को नगर पालिका परिषद रामपुर से जारी किया है। इस जन्म प्रमाणपत्र में अब्दुल्ला का जन्मस्थान रामपुर दिखाया है। वहीं दूसरा जन्म प्रमाणपत्र लखनऊ के क्वीन मैरी हॉस्पिटल के बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर नगर निगम लखनऊ ने 21 जनवरी 2015 को जारी किया है। लखनऊ नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र भी आज़म के शपथपत्र के बाद जारी हुआ था। ये जन्म प्रमाणपत्र डुप्लीकेट के तौर पर जारी हुआ था।

खेसारी लाल का ‘ओढ़नी के कोना में’ गाना वायरल, 2.7 करोड़ लोगों ने देखा

एफआईआर में आरोप है कि रामपुर से बने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर अब्दुल्लाह आजम का पासपोर्ट बना, जिस पर उन्होंने विदेश यात्राएं की। वहीं लखनऊ से बने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जौहर यूनिवर्सिटी की तमाम मान्यताएं और फायदे लिए गए। एफआईआर के मुताबिक सोची समझी साजिश के तहत 2 जन्म प्रमाण पत्र धोखाधड़ी से और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बनवाए गए।

Related Post

CM Bhajan Lal

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

Posted by - October 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पत्रकार (Journalist) कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के तहत बुधवार…
Anurag Agarwal

वैकल्पिक पहचान पत्र दिखा कर भी डाला जा सकता है वोट: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - April 28, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता अपने…
Rajnath Singh

अटल जी जैसे व्यक्तित्व वाले लोग देश-समाज बनाने के लिए करते थे राजनीतिः राजनाथ

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब नरसिम्हा राव जी प्रधानमंत्री थे तब अटल जी संसद…