shot

ICU में ड्यूटी कर रही नर्स की सिर में गोली मारकर हत्या

554 0

भिंड। जिला अस्पताल (District Hospital) में एक वार्ड बॉय (Ward Boy) ने नर्स (Nurse) ऑफिसर के सिर में गोली मारकर (Shot) उसकी हत्या (Murder) दी। नर्स उस समय ड्यूटी पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया क्योंकि मई में नर्स की शादी होने वाली थी। आरोपी वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

नर्स नेहा चंदेला गुरुवार को आईसीयू के ड्यूटी रूम में बैठी हुई थी। तभी वहां वार्ड बॉय रितेश शाक्य पहुंच गया और उसके सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

नर्स नेहा की हत्या की खबर अस्पताल के अन्य स्टाफ को उस समय लगी जब नेहा के सहकर्मी उसके रूम में पहुंचे। जहां उसने देखा कि नेहा की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इस नजारे देखकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। तुरंत ही इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को रितेश के बार में पता चला और उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नर्सिंग होम में चली गोली

वहीं इस घटना के बाद नेहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। परिजनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि उनके साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

इस मामले पर एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रितेश शाक्य नेहा से प्रेम करता था और नेहा की सगाई तय हो गई थी इसी बात से रितेश काफी दुखी था और उसने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी।  फिलहाल पुलिस रितेश से पूछताछ करने में जुटी हुई है। गोली लगने से नर्स की ऑन द स्पॉट उसकी डेथ हो गई थी।  नेहा चंदेला मंडला जिले की रहने वाली है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

Posted by - October 3, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

Posted by - February 21, 2024 0
रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई…
CM Dhami

हर साल ’जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, सीएम ने की घोषणा

Posted by - November 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ रोड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान…