अब फेसबुक मैसेंजर से ही भेज सकेंगे वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर मैसेज

1793 0

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर किसी को मैसेज करने से पहले सोचना होता है कि वॉट्सऐप पर करें या मैसेंजर पर या फिर इंस्टाग्राम पर। ज्यादातर लोग वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें कुछ गलती होने पर मैसेज डिलीट भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :-WhatsApp पर ही देख सकेंगे बिजली का बिल, जानें तरीका 

आपको बता दें फेसबुक ने अपने इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म को आपस में जोड़ने की तैयारी कर ली है।यह विचार फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के दिमाग की उपज है। आपस में जोड़े जाने के बाद भी मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में महज क्रास मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।इन तीनों प्लेटफार्म के बीच की जाने वाली बातचीत ‘एंड टू एंड इनक्रिप्टेड’ सिक्योरिटी फीचर वाली होगी। इस सिक्योरिटी फीचर का उपयोग अब भी फेसबुक अपने व्हाट्सएप संदेशों में करता है।

ये भी पढ़ें :-LG G8 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, इससे एक दिन पहले किया जा सकता है लॉन्च

जानकारी के मुताबिक कि वॉट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट किया जाएगा.इससे आप अपने फेसबुक मैसेंजर से ही किसी को भी वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम पर संदेश भेज सकेंगे. इसी तरह वॉट्सऐप से मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर संदेश भेज सकेंगे और इंस्टाग्राम से अन्य दोनों सोशल प्लेटफार्म पर संदेश भेजने की सुविधा मिल जाएगी।

Related Post

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले-नमस्कार हमारी संस्कृति का ध्वज

Posted by - February 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ न सिर्फ फिल्मों…

बर्थडे स्पेशल: ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

Posted by - September 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क…

आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर प्रियंका और ममता ने मोदी सरकार बोला हमला

Posted by - November 8, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा है…