नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक की अवधि को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया

663 0

कोरोना महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक को 31 जुलाई तक के लिए सरकार ने बढ़ा दिया है। बुधवार को डीजीसीए और से की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस अवधि में भी कुछ निश्चित रूटों पर फ्लाइट के उड़ान की मंजूरी रहेगी।

यह अनुमति केस टू केस बेसिस पर दी जाएगी। इसके अलावा कार्गो ऑपरेशन और डीजीसीए की ओर से विशेष तौर पर मंजूरी प्राप्त उड़ानों के संचालन की अनुमति होगी। कोरोना काल की शुरुआत के बाद से ही 23 मार्च 2020 से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी। लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट चल रही है।

इसके अलावा कुछ निश्चित देशों के लिए भी एयर बबल अर्जेंट के तहत फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। अमेरिका ब्रिटेन यूएई केन्या भूटान और फ्रांस समेत कुल 24 देशों के साथ भारत ने ऐसा करार किया है। एयर बबल के तहत 2 देशों के बीच स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्स सीधे उनके ही शहर के बीच संचालित होगी। डीजीसीए के आदेश के मुताबिक 31 जुलाई तक नियमित उड़ानों पर भले ही रोक जारी रहेगी। लेकिन सभी कार्गो फ्लाइट्स और विशेष उड़ानों के संचालन को मंजूरी मिलेगी।

Related Post

सुधा कृष्णमूर्ति

सुधा मूर्ति ने कर्नाटक सरकार को बताया कोरोनावायरस से लड़ने का ये उपाय

Posted by - March 13, 2020 0
बेंगलुरु। देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच बीते मंगलवार रात को कर्नाटक में कोरोनावायरस…
modi with Arvind Kejrival (File Photo)

प्रधानमंत्री जी, दिल्ली का CM होने के बाद भी मैं असहाय- अरविंद केजरीवाल

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों…

सिसोदिया ने भाजपा को बताया झूठा, कहा- 4 गुना ऑक्सीजन मांगने जैसी कोई बात ही नहीं

Posted by - June 25, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन संकट को लेकर एकबार फिर से भाजपा एवं केजरीवाल सरकार आमने सामने…