नवजोत कौर

नवजोत कौर बोलीं- आधुनिक हॉकी में फिटनेस का अहम रोल

1182 0

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड नवजोत कौर का मानना है कि फिटनेस हॉकी में अहम रोल अदा करता है और फिट रहने से खिलाड़ी मैच में उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन कर सकते हैं।

नवजोत ने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में टीम के साइंटिफिक सलाहकार वायने लोम्बार्ड के साथ फिटनेस सत्र पर चर्चा की

नवजोत ने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में टीम के साइंटिफिक सलाहकार वायने लोम्बार्ड के साथ फिटनेस सत्र पर चर्चा की और कुछ व्यायाम भी किए। इस सत्र का उद्देश्य लॉकडाउन के दौरान नवजोत की फिटनेस में सुधार लाने तथा बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कैंपस में सामाजिक दूरी का सही ढंग से पालन सुनिश्चित करना था।

टाॅलीवुड अभिनेत्री प्राची अधिकारी ने पीएम कयर्स फंड में किया योगदान

अगर खिलाड़ी फिट रहेंगे तो वे मैदान पर सही ढंग से प्रदर्शन कर सकेंगे और पूरे 60 मिनट तक उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन करेंगे

25 वर्षीय नवजोत ने कहा कि मेरा मानना है कि आधुनिक हॉकी में फिटनेस अहम रोल अदा करता है। अगर खिलाड़ी फिट रहेंगे तो वे मैदान पर सही ढंग से प्रदर्शन कर सकेंगे और पूरे 60 मिनट तक उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन करेंगे। लॉकडाउन के दौरान भी हमारे लिए अपनी फिटनेस बरकरार रखना बहुत जरुरी है और इसके लिए हमें कुछ समय व्यायाम करने चाहिए। इससे जब भी हम मैदान पर उतरें तो हमारी लय बरकरार रहेगी।

रिलायंस जियो ने लॉकडाउन में के ग्राहकों को दी बड़ी राहत, पेश किया नया प्लान

सत्र के दौरान  उन्होंने पांच मिनट तक वार्मअप व्यायाम किया और लोम्बार्ड दर्शकों को हर व्यायाम को समझाते रहे। नवजोत ने चार अलग-अलग सेट के व्यायाम किए जिसमें पहले सेट में अपर बॉडी मूवमेंट शामिल था। पहले सेट में उन्होंने पुश-अप सहित कई व्यायाम किए।

लोम्बार्ड ने कहा कि मेरे ख्याल से यह वो क्षेत्र है जहां महिला खिलाड़ियों को ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरुरत

लोम्बार्ड ने कहा कि मेरे ख्याल से यह वो क्षेत्र है जहां महिला खिलाड़ियों को ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है वो भी उस वक्त जब वे लंबे समय से ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हैं। हालांकि हमारा फिटनेस सत्र लॉकडाउन के दौरान नवजोत की फिटनेस बरकरार रखने पर केंद्रित है, जिससे वह जब भी ट्रेनिंग वापस शुरु करें तो उनकी फिटनेस को लेकर कोई परेशानी नहीं खड़ी हो सके।

खेल में फिटनेस का अहम रोल है और हॉकी में शारीरिक तौर पर फिट रहना बेहद जरुरी

सत्र के दौरान लोम्बार्ड और नवजोत ने कुछ प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी दिए। लोम्बार्ड से जब फिटनेस सत्र के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खेल में फिटनेस का अहम रोल है और हॉकी में शारीरिक तौर पर फिट रहना बेहद जरुरी है। खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग और मैच के दौरान फिटनेस अभ्यास कराना जरुरी है। इससे वे मजबूत बनते हैं और उनके सहनशीलता में सुधार आता है।

Related Post

SHAKTIKANT DAS

सरकारी बैंक के निजीकरण पर सरकार से बातचीत जारी : शक्तिकांत दास

Posted by - March 25, 2021 0
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम सार्वजनिक क्षेत्र…
cm yogi

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी

Posted by - January 19, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री कल करेंगे विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन, 8020 स्मार्ट कक्षाओं का लोकार्पण

Posted by - December 11, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) गुरुवार को शिक्षा संकुल में नव निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।…
CM Yogi

गांवों में हुए विकास कार्यों की ड्रोन से निगरानी करा रही योगी सरकार, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार आगे बढ़ रही है।…