राष्ट्रीय किसान दिवस

National Farmers Day: जानें आज के दिन क्यों मनाया जाता हैं किसान दिवस?

2263 0

लाइफस्टाइल डेस्क। हम रोज जो अनाज खाकर जीते हैं उसके बारें में हम कभी ये नही सोचते कि ये कहां से आता हैं। इसे कौन पैदा करता हैं। इसको पैदा करने में कितनी मेहनत लगती हैं। इन सब बातों अंजान लोग इस कीमती अनाज को बिना कुछ सोचे-समझे कूड़े में भी फेंक देते हैं।

साल 1964 में देश के प्रधानमंत्री बने लाल बहादुर शास्त्री का विचार था कि देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सुख-समृद्धि केवल सैनिकों और शस्त्रों पर ही आधारित नहीं बल्कि किसान और श्रमिकों पर भी आधारित है। इसीलिए उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। आज उन्हीं किसानों पर केंद्रित विशेष दिवस है— राष्ट्रीय किसान दिवस।

कहना जरूरी नहीं कि हम भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते और भोजन का अधिकांश हिस्सा हमें किसानों के उपजाए हुए अन्न, दलहन और फल-सब्जियों से मिलता है। किसान खेतों में मेहनत कर के जो उपजाते हैं, उन्हीं से हमारा पेट भरता है। किसान न हों तो हमारा अस्तित्व नहीं रह पाएगा।

अलग-अलग देशों में किसान दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है, जबकि अपने देश में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है?देश के पांचवें प्रधानमंत्री हुए- चौधरी चरण सिंह, जो कि खुद एक किसान परिवार से थे।

दिल्ली के किराड़ी इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, नौ लोगों की मौत 

किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को हुआ था। उनके जन्मदिवस पर ही 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। दरअसल, भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने का श्रेय उन्हें जाता है।

खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्या और स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होते थे, इसलिए उन्होंने किसानों के लिए कई सुधार कार्य किए थे।

किसानों का देश की प्रगति में बड़ा योगदान होता है, इसलिए हमें किसानों को सम्मान देना चाहिए। केंद्र और राज्यों की सरकारें किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है।

इस विशेष दिवस का उद्देश्य ही यही है कि किसानों के योगदान को सराहा जाए। देश में इस अवसर पर किसान जागरूकता से लेकर कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के अन्य देशों में कब मनाया जाता है किसान दिवस।

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

नेपाल

नेपाल हमारा पड़ोसी देश है। यहां नेपाली कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ महीने की 27 तारीख को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ का महीना मई-जून में पड़ता है।

अमेरिका

अमेरिका में हर साल 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अमेरिका के इतिहास में किसानों के योगदान को याद किया जाता है।

घाना

घाना में दिसंबर के पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर खाद्य और कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों को उनके योगदानों के लिए खास पुरस्कार दिया जाता है।

जांबिया

जांबिया में अगस्त के पहले सोमवार को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश की प्रगति में किसानों के योगदान की सराहना की जाती है और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Related Post

अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका

ग्रामीण उपभोक्ता खर्च में 40 सालों की सबसे बड़ी गिरावट, अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था को एक और झटका देने वाली बड़ी खबर आई है। देश के ग्रामीण इलाकों…
CM Dhami

सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, महिलाकर्मियों को भी मिली सौगात

Posted by - January 15, 2024 0
देहारादून। सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश…
Daddy Yankee के सॉन्ग

Daddy Yankee के सॉन्ग की यूट्यूब पर धूम, रजनीकांत के 2.0 फिल्म की छाप दिखी

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत 2.0 फिल्म में रोबोट के किरदार में थे। दर्शकों ने रजनीकांत के चश्मे और हेयरस्टाइल…