दिल्ली में आग

दिल्ली के किराड़ी इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, नौ लोगों की मौत

1932 0

नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले इसी महीने देश की राजधानी दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लगी थी। जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी। उसी के जैसे आज फिर दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। जिससे दम घुटने से छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई।

आग की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत एक ही परिवार के करीब 9 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि आग लगने के कारण घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।

दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस वक्त यह आग लगी घर में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। जिन्हें तुरंत घर से निकालकर नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान रामचंद्र झा(65), सुदरिया देवी(58), संजू झा(36), उदय चौधरी(33) उनकी पत्नी मुस्कान(26), उनके बच्चे अंजलि(10), आदर्श(सात) और तुलसी(6 महीने) के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की पहचान होना अभी बाकी है। वहीं, पूजा(24), आराध्या(तीन) और सौम्या(10) की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि अनाज मंडी में लगी आग के करीब एक सप्ताह बाद ही दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। साथ ही शालीमार बाग में भी आग लगी।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

Posted by - October 16, 2022 0
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जिले…

ओवैसी आप ‘महाराज योगी’ के तेज से ही नष्ट हो जाओगे, उन्हें छू के तो दिखाओ- रवि किशन का पलटवार

Posted by - July 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। रवि…
CM Yogi

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक: सीएम योगी

Posted by - August 13, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देशित किया है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों…