dairy business
dairy business
डेयरी व्यवसाय (Dairy Business) शुरू करने की योजना बना रहे युवाओं और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। डेयरी विकास विभाग की ओर से 13 जुलाई से फगवाड़ा स्थित डेयरी ट्रेनिंग सेंटर में दो सप्ताह का विशेष डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डेयरी व्यवसाय की आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसमें शामिल हैं:
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए निम्न पात्रता निर्धारित की गई है:
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को 2.5 या 10 दुधारू पशुओं की खरीद पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 25% से 33% तक वित्तीय सहायता (सब्सिडी) का लाभ भी दिया जाएगा।
जिला जालंधर के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास कार्यालय, आर.डी.डी.एल. कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड में आवेदन जमा कर सकते हैं।
यह प्रशिक्षण डेयरी क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं और महिलाओं के लिए व्यवसायिक कौशल के साथ सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त करने का बेहतर अवसर माना जा रहा है।
