बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाखरी

नर्गिस फाखरी का खुलासा- मैं डायरेक्टर्स के साथ नहीं सोई, इसलिए… देखें Video

1263 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाखरी ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था । यह फिल्म हिट रही थी और नर्गिस के काम को काफी सराहना मिली थी।

हाल ही में एक पूर्व पोर्न स्टार के साथ बातचीत में नर्गिस ने बॉलीवुड के अनुभवों को साझा किया है । पोर्नस्टार रह चुकीं ब्रिटनी ‘eXXXamin’नाम का एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट चलाती हैं । यहीं पर नर्गिस ने इंटरव्यू में बताया कि कई निर्देशकों ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस वजह से उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी निकल गए।

इस इंटरव्यू में ब्रिटनी ने नर्गिस से पूछा कि मेरी जिंदगी में मैंने कोई सीमाएं नहीं बांधी थीं । मैं जानती थी कि मुझे क्या चाहिए और उसके लिए मुझे क्या करना है और इसी वजह से मैं पोर्न इंडस्ट्री में पहुंच गई। लेकिन ऐसी क्या सीमाएं हैं जो आपने अपने लिए बांधी कि आप अपने नैतिक मूल्यों से न भटकें ।

इस सवाल के जवाब पर नर्गिस ने कहा कि शायद यह मुझे मेरी मां से मिले हैं, लेकिन उन्होंने इसे सही तरीके से नहीं किया। बल्कि उन्होंने आदमियों, सेक्स और रिश्तों को लेकर मुझे काफी डरा दिया था। शायद कुछ हद तक मेरे नैतिक मूल्य मुझे उनसे मिले। मैं उन इंसानों में से हूं जो लोगों की गलतियों से सीखती हूं।

नर्गिस ने कहा कि मैं फेम की भूखी नहीं थी इसलिए मैंने कुछ चीजें कभी नहीं की । जैसे न्यूड फोटोशूट करवाना या किसी निर्देशक के साथ सोना। यह सब मैंने कभी नहीं किया। इस वजह से मेरे हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं। मैं इससे काफी परेशान भी हो गई थी, लेकिन मैंने अपने नैतिक मूल्यों को दांव पर लगा कोई काम नहीं किया ।

ब्रिटनी ने नर्गिस से पूछा कि हाल ही में मीटू मूवमेंट हुआ, जिसमें कई कहानियां सामने आईं । आपने ऐसे ऑफर ठुकरा दिए तो आपको खुद में और उन लड़कियों में क्या अंतर लगता है?’ इसके जवाब में नर्गिस ने कहा कि मैंने अपने काम को बहुत ज्यादा बड़ा नहीं बनने दिया । मेरे लिए मेरा काम मजे के लिए था। हां, इससे मुझे पैसा मिलता था लेकिन ये ही सब कुछ नहीं था।

अपनी पहली ही फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ से नर्गिस बॉलीवुड में छा गई थीं। वह ‘हाउसफुल 3’, ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘बैंजो’, ‘अजहर’, ‘फटा पोस्‍टर निकला हीरो’, ‘5 वेडिंग्‍स’ जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ आ चुकी हैं। इन दिनों वह बॉलीवुड के साथ ही कई इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट्स भी कर रही हैं।

Related Post

टीवी एक्ट्रेस श्वेता निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप

Posted by - August 12, 2019 0
मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। श्वेता तिवारी ने…
जीवीएल नरसिम्हा राव

बीजेपी सांसद बोले- नर्सरी के दाखिले में एक लाख देंगे, उच्च शिक्षा के लिए 50 हजार देने में दिक्कत

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने जेएनयू में फीस बढ़ोत्तरी को ‘तर्कसंगत’ करार दिया है।…
हम आपके हैं कौन Hum Aapke Hain Kaun

‘ हम आपके हैं कौन ’ फिल्म के 26 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की ये तस्वीर

Posted by - August 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड डायेक्टर सूरज बड़जात्या की ब्लॉक बस्टर फिल्म, ‘ हम आपके हैं कौन ‘ को बॉलीवुड की एवरग्रीन…
ब्यूटी अवॉर्ड

कटरीना,अनुष्का व कार्तिक ने बिखेरा जलवा, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड

Posted by - February 19, 2020 0
मुंबई। मायानगरी में इस साल की पहली सबसे रंगीन शाम मंगलवार को फेमिना नायिका ब्यूटी पुरस्कारों के दौरान रौनक पर…